{"_id":"6694caec29a4c177ea03f949","slug":"ramarchana-mahayagya-will-be-held-for-the-first-time-in-chhoti-kashi-mandi-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi: छोटी काशी में पहली बार होगा रामार्चन महायज्ञ, राम साहित्य की प्रदर्शनियां भी लगेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: छोटी काशी में पहली बार होगा रामार्चन महायज्ञ, राम साहित्य की प्रदर्शनियां भी लगेंगी
Mon, 15 Jul 2024 12:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 15 Jul 2024 12:39 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में पहली बार रामार्चन महायज्ञ मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। यह महायज्ञ 6 से 15 नवंबर तक नौ दिनों तक होगा।
विज्ञापन
छोटी काशी में पहली बार होगा रामार्चन महायज्ञ
- फोटो : संवाद
विस्तार
राम मंदिर बनने के बाद हिमाचल प्रदेश में पहली बार रामार्चन महायज्ञ मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित किया जा रहा है। यह महायज्ञ 6 से 15 नवंबर तक नौ दिनों तक होगा। इस महायज्ञ में देशभर से कई साधु, महात्मा, महामंडल, महामंडलेश्वर शामिल होंगे। वहीं इसमें कई तरह की धार्मिक गतिविधियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा यहां पर एक विशेष प्रकार की राम साहित्य से संबंधित प्रदर्शनियां भी पड्डल मैदान में आकर्षण का केंद्र होंगी। इसमें राम भक्त शामिल होकर पुण्य कमा सकते हैं। यह बात राजेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उनके साथ कुछ संत और आयोजित समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन