{"_id":"632b27456bbd564fa22b90ad","slug":"raju-srivastav-made-the-audience-laugh-in-himachal-s-kullu-fans-in-grief-over-the-comedian-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raju Srivastav: हिमाचल के कुल्लू में राजू ने हंसाए थे दर्शक, हास्य कलाकार के देहांत से गम में प्रशंसक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raju Srivastav: हिमाचल के कुल्लू में राजू ने हंसाए थे दर्शक, हास्य कलाकार के देहांत से गम में प्रशंसक
Wed, 21 Sep 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 21 Sep 2022 08:32 PM IST
सार
प्रशसंकों ने दिवंगत राजू श्रीवास्तव को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। बता दें कि जिला कुल्लू में भी हास्य कलाकार अपने प्रशसकों को हंसा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रशंसक के साथ राजू श्रीवास्तव(फाइल)
- फोटो : संवाद
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के देहांत से देश-दुनिया के साथ कुल्लू के प्रशंसक भी गम में हैं। प्रशसंकों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। बता दें कि जिला कुल्लू में भी हास्य कलाकार अपने प्रशसकों को हंसा चुके हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में करीब एक घंटा अपनी प्रस्तुति दी थी। वे साल 1994 में दशहरा उत्सव में बतौर हास्य कलाकार आए थे। वहीं, उनके प्रशंसक राम कुमार, संजीव कुमार, अतुल प्रार्थी, भूपेंद्र, घनश्याम, सरिता, मोनिका, रिया ने कहा कि उन्हें विपश्वास नहीं हो रहा है उनके स्टार कलाकार दुनिया को छोड़ गए है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे उनके हंसमुख अंदाज को कभी भुला नहीं पाएंगे। उनकी यादें उनके दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी। वे चाहते थे कि उनके स्टार कलाकार राजू श्रीवास्तव दोबारा कुल्लू आते और उनका मनारंजन करते, लेकिन यह चाहत अब सपना बन कर रह गई है। एक महान कलाकार के जाने से प्रशंसक गमगीन है। कहा कि उनकी जगह और कोई कलाकार नहीं ले पाएगा।
विज्ञापन