{"_id":"65af7031147c20e5670cb3e7","slug":"rajiv-bindal-said-pm-modi-will-address-the-youth-of-the-state-on-25th-january-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजीव बिंदल बोले- 25 जनवरी के दिन प्रदेश के युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजीव बिंदल बोले- 25 जनवरी के दिन प्रदेश के युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Tue, 23 Jan 2024 01:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Jan 2024 01:23 PM IST
सार
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 25 जनवरी को संविधान दिवस भी है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा ने पीएम मोदी के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 25 जनवरी हिमाचल प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण दिन है। जब प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की बहुत देते हुए कहा कि 25 जनवरी को संविधान दिवस भी है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश भाजपा ने पीएम मोदी के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
68 विधानसभा क्षेत्रों में 68 स्थानों पर स्क्रीन लगाकर पीएम के संबोधन को लाइव दिखाया जाएगा। उन्होंने 18 से 25 साल के युवक-युवतियों से आग्रह कि 25 जनवरी को पीएम मोदी को अवश्य सुने। भारत युवा देश है। दुनिया में सर्वाधिक युवा भारत में ही है। नरेंद्र मोदी युवाओं की प्रेरणा हैं। कहा कि साढे़ नौ वर्षों में पीएम मोदी ने देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। जहां सड़कों का विस्तार, रेलवे का विस्तार, हवाई यातायात का विस्तार किया है, वहीं गरीब कल्याण की योजनाओं को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन