फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Bindal said- BJP will hold a huge demonstration against mafia rule in Chaura Maidan on March 27

HP BJP: राजीव बिंदल बोले- 27 मार्च को चाैड़ा मैदान में माफियाराज के खिलाफ विशाल प्रदर्शन करेगी भाजपा

Wed, 26 Mar 2025 04:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Mar 2025 04:42 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Bindal said- BJP will hold a huge demonstration against mafia rule in Chaura Maidan on March 27
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

भाजपा 27 मार्च को शिमला के चौड़ा मैदान में विधानसभा के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल कहा कि चिट्टा माफिया, खनन माफिया, ट्रांसफर माफिया, कबाड़ माफिया और मित्रों की ओर से स्थापित माफियाराज के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हजारों कार्यकर्ता प्रदेशभर से आकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। बिंदल ने कहा कि यह सरकार ढाई साल में कानून-व्यवस्था को नहीं संभाल पाई। चंबा के दलित युवक की नृशंस हत्या से शुरू हुआ क्रम लगातार बढ़ता जा रहा है। हत्याएं, खून, बलात्कार, महिलाओं का उत्पीड़न और महिलाओं का शोषण इन घटनाओं से प्रदेश बदनामी की ओर बढ़ रहा है। चिट्टा माफिया पूरे प्रदेश में दनदना रहा है, कभी बिलासपुर में गोलीबारी होती है तो कभी प्रदेश के अन्य स्थानों पर ऐसी घटनाएं होती हैं। सरकार मूक दर्शक बनकर बैठी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खनन माफिया दनदना रहा है। शराब माफिया, कबाड़ माफिया यानी एक अजीब स्थिति प्रदेश में बन गई है। किसी समय बिहार, उत्तर प्रदेश बदनामी के कारण चर्चा में रहते थे, वहां तो सुधार हो गया, लेकिन हिमाचल प्रदेश उस दिशा में अग्रसर हुआ है। बिंदल ने कहा कि ढाई साल में कांग्रेस सरकार ने माताओं, बहनों के साथ धोखा किया। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला, सरकारी नौकरी नहीं मिली, कर्मचारियों को ठगा, किसानों को ठगा, आउटसोर्स कर्मचारियों को ठगा। सीमेंट, पानी महंगा, बिजली महंगी, स्टांप डयूटी महंगी कर दी। डिपुओं में मिलने वाला राशन महंगा हो गया। डीजल और पेट्रोल में 10.50 रुपये लीटर का वैट लगाकर हर चीज को महंगा करने का काम किया। एचआरटीसी का किराया महंगा, संस्थान बंद, 1200 से ज्यादा स्कूल, काॅलेज, स्वास्थ्य संस्थान, तहसीलें, उप तहसीलें और पटवार सर्किल बंद किए गए। पीडब्ल्यूडी, जलशक्ति, बिजली के दफ्तर बंद और विकास बंद हो गया।
विज्ञापन

 

भाजपा विधानसभा का घेराव करने जा रही, कांग्रेस सरकार के राज्य में माफिया पनप रहा : संदीपनी
भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि 27 मार्च को भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज्य में माफिया पनप रहा है। हिमाचल में खनन, डब्बा, कबाड़, नशा, शराब, ट्रांसफर माफिया सरकार के संरक्षण में चल रहा है। हिमाचल प्रदेश में मित्रों की सरकार तो चल रही है, पर मित्रों की ओर से चलाए गए माफिया राज को भी संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वित्तीय आपातकाल लग चुका है। भुगतान बंद हैं और प्रदेश की आर्थिक हालत बदतर हो गई है। इसके लिए केवल वर्तमान कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed