फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajender Rana said- Many ministers and MLAs of Congress will join BJP.

HP Politics: हर्ष महाजन और राजेंद्र राणा बोले- कांग्रेस के कई मंत्री-विधायक, अध्यक्ष हमारे संपर्क में

Tue, 26 Mar 2024 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/सुजानपुर/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/सुजानपुर/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2024 07:26 PM IST
सार

राजेंद्र राणा ने दावा किया कि कांग्रेस के कई मंत्री और विधायक भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व जो वायदा करता है, उसे पूरा करके भी दिखाता है।

विज्ञापन
Rajender Rana said- Many ministers and MLAs of Congress will join BJP.
हर्ष महाजन और राजेंद्र राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा से टिकट फाइनल होने के बाद सुजानपुर विस क्षेत्र से प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने दावा किया कि कांग्रेस के कई मंत्री और विधायक भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व जो वायदा करता है, उसे पूरा करके भी दिखाता है। वह इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो भरोसा उन पर दिखाया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। भाजपा उपचुनाव जीतेगी और प्रदेश में आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन


देशभर में कांग्रेस पार्टी वेंटिलेटर पर चल रही है। हिमाचल में कांग्रेस सरकार का पतन निश्चित है और इसका दोषी और कोई नहीं, केवल मुख्यमंत्री सुक्खू हैं। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के विकास और प्रदेश के युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। सुजानपुर की जनता पर पूरा भरोसा है। क्षेत्र का विकास हो, सुजानपुर की अनदेखी न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को विधानसभा क्षेत्र में लौटेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी कांग्रेस के कुछ विधायक और मंत्री अपनी ही पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन

कांग्रेस के कई मंत्री, विधायक और अध्यक्ष हमारे संपर्क में : महाजन
 राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि सुक्खू सरकार के खिलाफ बहुत रोष है। यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। भाजपा में कांग्रेस के नेता उतने ही लिए जाएंगे, जितनों की जरूरत है। कोई मंत्री, कोई विधायक और कोई अध्यक्ष सब उनसे संपर्क में हैं। भाजपा को केवल एक ही आदमी की जरूरत है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और लाहौल स्पीति से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने शिमला में मंगलवार को प्रेस वार्ता की। हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में आए छह विधायकों को टिकट दिए गए हैं। खुशी की बात है कि जिन्होंने भाजपा का साथ दिया या उन्हें वोट दिया तो उन्हें सीट जाने का भी डर नहीं था। भाजपा ने इन्हीं पर विश्वास कर इन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया। सारी सीटें भाजपा जीतेगी। महाजन ने कहा कि सुक्खू इन्हें काले नाग और बिकने की बात कर रहे हैं। कोई नहीं बिका है और न ही काले नाग हैं। सभी तंग आकर भाजपा में आए हैं।
 

धक्कामुक्की पर बोले, हम जवाब दे सकते हैं, पर सभ्यता में रहना चाहिए
 आशियाना के बाहर हुई धक्कामुक्की पर महाजन ने कहा कि खींचातानी चलती रहती है। इसका जवाब भी अच्छी तरह से दे सकते हैं, मगर सभ्यता में रहना चाहिए। इसे प्रतिक्रिया नहीं देंगे। कोई प्रधान भी बने तो वह भी कुर्सी नहीं छोड़ते, बड़ी वजह रही होगी : रविरवि ठाकुर ने कहा कि वह पूरी तरह से संतुष्ट होते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं। छह लोग अगर कांग्रेस से टूटकर गए हैं तो जाने की कोई खुशी नहीं थी। अभी चार साल का समय था। कोई पंचायत प्रधान भी बने तो वह भी कुर्सी नहीं छोड़ता। कोई बड़ी वजह रही होगी कि विधायक चले गए। कारण सरकार में बैठे लोगों को पता है। पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा की नाराजगी पर रवि ठाकुर ने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। उनसे गुजारिश है कि उन्हें तो भाजपा सरकार ने मंत्री बनाकर बहुत महत्वपूर्ण विभाग दिए। ऐसी पार्टी के सच्चे सिपाही होकर वह मदद करें।
 
विज्ञापन

राजेंद्र वर्मा को बनाया सुजानपुर ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने जिला हमीरपुर के सुजानपुर ब्लॉक का राजेंद्र वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त प्रवीण कुमार लक्की को कुठेड़ा का और सुरेश ठाकुर को टौणीदेवी जोन का प्रभारी नियुक्त किया है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रजनीश किमटा ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी मानी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed