फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajeev Bindal said Govt is silent on cement bag becoming costlier by Rs 25

Mandi News: राजीव बिंदल बोले- सीमेंट की बोरी 25 रुपये महंगी होने पर सरकार साधे है चुप्पी

Wed, 18 Oct 2023 06:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Oct 2023 06:58 PM IST
सार

हिमाचल परिवहन निगम के कर्मचारियों को आधा माह बीतने के बाद भी वेतन नहीं मिल रहा है। सरकार अपने 10 माह के शासन में 10 हजार करोड़ का ऋण ले चुकी है, लेकिन यह ऋण की राशि कहा खर्च हो रही है, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है।

विज्ञापन
Rajeev Bindal said  Govt is silent on cement bag becoming costlier by Rs 25
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सुक्खू सरकार जनता को झांसा देकर सत्ता में तो आ गई, लेकिन जनता को सरकार से धोखा के अलावा कुछ नहीं मिला है। पिछले 10 माह से पूरे प्रदेश में विकास के काम ठप पड़े हैं। सीमेंट के दाम 25 रुपये बढ़ चुके हैं और सरकार चुप्पी साधे हुई है। डिपुओं में राशन और डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई की जनता पर दोहरी मार पड़ रही है। कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां सृजित करने की गारंटी दी थी। यह गांरटी किसी छोटे मोटे नेता ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी ने दी थी, लेकिन यह भर्ती कब होगी, कैसे होगी स्थिति साफ नहीं है।

विज्ञापन


यह कांग्रेस का बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक और धोखा है। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। इसके कारण पंचायतीराज संस्थाओं का काम ठप पड़ा हुआ है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पंचायत के चौकीदार सचिव की शक्तियों का प्रयोग कर रहे हैं। हिमाचल परिवहन निगम के कर्मचारियों को आधा माह बीतने के बाद भी वेतन नहीं मिल रहा है। सरकार अपने 10 माह के शासन में 10 हजार करोड़ का ऋण ले चुकी है, लेकिन यह ऋण की राशि कहा खर्च हो रही है, इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। इस मौके पर विधायक राकेश जम्वाल, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा और जिला भाजपा अध्यक्ष हीरा लाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed