फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Raj Devta Madhorai Jaleb Mandi International Shivaratri Festival inaugurated by CM jairam Thakur

शाही अंदाज में निकली माधोराय की जलेब, देव ध्वनि से गूंजी छोटी काशी

Fri, 12 Mar 2021 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Mar 2021 06:39 PM IST
सार

  • मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का शानदार आगाज
  • जलेब में शामिल हुए मुख्यमंत्री जयराम, माधोराय और बाबा भूतनाथ की पूजा की

विज्ञापन
Raj Devta Madhorai Jaleb Mandi International Shivaratri Festival inaugurated by CM jairam Thakur
राजदेवता माधोराय की अगुवाई में शाही अंदाज में निकली जलेब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटी काशी मंडी में रियासतकालीन राजदेवता माधोराय की अगुवाई में शाही अंदाज में निकली जलेब के साथ शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का शानदार आगाज हो गया। देव ध्वनि की गूंज से मंडी शहर भक्तिमय हो उठा। प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए जलेब में माधोराय की पालकी के आगे-पीछे एक दर्जन से अधिक देवी-देवताओं के रथ चले। देवताओं के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाचते-गाते देवलुओं ने जलेब की शोभा बढ़ाई। 200 देवी-देवता उत्सव में भाग लेने पहुंचे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के आराध्य देव बाबा भूतनाथ और राज देवता माधो राय की पूजा-अर्चना कर जलेब में भाग लिया। मंडी रियासत के समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार राज देवता माधोराय के दरबार से दोपहर दो बजे जलेब शुरू हुई। इसके बाद पड्डल मैदान में ध्वजारोहण कर सात दिवसीय महोत्सव का मुख्यमंत्री ने विधिवत शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


मेला कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों को पगड़ी पहनाई गई। पुलिस के घुड़सवारों, होमगार्ड बैंड, महिला पुलिस और स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट करते हुए जलेब की शोभा बढ़ाई। यह महोत्सव छह दिन तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन





महाशिवरात्रि महोत्सव में पहुंचे 200 देवी-देवता
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए शुक्रवार देर शाम तक मंडी जिले से करीब 200 देवी-देवता छोटी काशी पहुंचे हैं। पंजीकृत देवी-देवताओं ने राजदेवता माधोराय मंदिर और राजदरबार में हाजिरी भरी। शिवरात्रि मेले के दौरान सभी देवी-देवता वल्लभ कॉलेज मैदान में बैठेंगे और दर्शनों के लिए उपलब्ध रहेंगे। देव पराशर ऋषि, देव बूढ़ा बिंगल और नरोल देवियां राजमहल के बेहड़े में और देव कमरुनाग टारना मंदिर में विराजमान हो गए हैं।

अंतिम दिन चौहट्टा की जातर के लिए सभी देवी-देवता आएंगे। उस दिन देव कमरुनाग भी सेरी बाजार में दर्शन के लिए विराजमान रहेंगे। पंजीकृत देवी-देवताओं के अलावा 50 से 60 और देवी-देवता महाशिवरात्रि महोत्सव में आए हैं। इनका प्रशासन के पास कोई रिकॉर्ड नहीं रहता है। गैर पंजीकृत देवी-देवता अपने खर्च पर महाशिवरात्रि महोत्सव में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed