{"_id":"5f0469d78ebc3e42d162ccb0","slug":"rainy-fruit-plants-costlier-in-himachal-increased-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बरसाती फलदार पौधे हुए महंगे, इतने रुपये तक बढ़े दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बरसाती फलदार पौधे हुए महंगे, इतने रुपये तक बढ़े दाम
Wed, 08 Jul 2020 12:25 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
नींबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सहित जिला सोलन के बागवानों और किसानों को इस बार अधिकतर बरसाती फलदार पौधे पांच रुपये महंगे दामों में दिए जाएंगे, जबकि पीकेन का पौधा इस बार 50 रुपये महंगा मिलेगा। इसमें पौधों की वृद्धि को लेकर अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। नींबू, आम, संतरा, किन्नू, कटहल, लीची सहित अन्य फलदार पौधों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
हालांकि पौधों के दामों में वृद्धि होने के बावजूद इसकी डिमांड किसान-बागवान कर रहे हैं। इसके तहत जिला सोलन से 30 हजार विभिन्न फलदार पौधों की मांग उद्यान विभाग ने निदेशालय को भेजी है। इसमें करीब 15 दिन के बाद विभाग के पास फलदार पौधों की पहली खेप पहुंच जाएगी। सोलन के उपनिदेशक डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार बरसाती फलदार पौधों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। विभाग ने पौधों की डिमांड निदेशालय को भी भेजी है।
विज्ञापन
यह रहेंगे इस बार पौधों के दाम
पिछले वर्ष आम का एक पौधा 40 रुपये का था। इस बार यह 45 में बिकेगा। किन्नू, संतरा, माल्टा की कीमत पिछले साल 35 रुपये थी। इस बार यह 40 में बिकेगा। नींबू बारामासी 35 रुपये, अमरूद 35 रुपये, लीची 45 रुपये, करोंदा 25 रुपये, बेल 25 रुपये, चीकू 30 रुपये, पीकेन 120 रुपये के हिसाब से किसानों और बागवानों को बेचे जाएंगे।
विज्ञापन