फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Railway history heritage steam engine booking closed

Shimla News: रेलवे के इतिहास 117 साल पुराने हेरिटेज स्टीम इंजन की बुकिंग बंद

Fri, 14 Apr 2023 12:49 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Apr 2023 12:49 PM IST
सार

छुक-छुक की आवाज के साथ शान से ट्रैक पर निकलने वाला स्टीम इंजन रेलवे स्टेशन शिमला के सीएनडब्ल्यू कोच यार्ड के बाहर खुले आसमान के नीचे खड़ा है।

विज्ञापन
Railway history heritage steam engine booking closed
हेरिटेज स्टीम इंजन केसी 520 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंग्रेजों के जमाने में कालका और शिमला के बीच चलाए गए रेलवे के इतिहास कहे जाने वाले व 117 साल पुराने हेरिटेज स्टीम इंजन केसी 520 की बुकिंग बंद कर दी है। इंजन में तकनीकी खराबी के कारण इसकी चार्टर्ड बुकिंग नहीं की जा रही। इससे विदेशी सैलानियों को निराश होना पड़ रहा है। इंग्लैड, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जर्मनी के सैलानी इसके साथ सफर के लिए उत्साहित रहते हैं। छुक-छुक की आवाज के साथ शान से ट्रैक पर निकलने वाला स्टीम इंजन रेलवे स्टेशन शिमला के सीएनडब्ल्यू कोच यार्ड के बाहर खुले आसमान के नीचे खड़ा है। इसके नीचे घास उग आई है और पेंट उखड़ने से इसका लोहा खराब होने लगा है। बारिश से स्टीम बॉयलर के खराब होने का खतरा है। शिमला वॉक्स कंपनी के संचालक सुमित राज का कहना है कि स्टीम इंजन में सफर के लिए विदेशी सैलानी उत्साहित रहते हैं, इसके बावजूद उत्तर रेलवे इसे ठीक नहीं करवा पा रहा। 

विज्ञापन


41 साल बाद 2001 में लौटा था ट्रैक पर
स्टीम इंजन नॉर्थ ब्रिटिश लोकोमोटिव कंपनी इंग्लैंड ने 1906 में केसी 520 स्टीम इंजन बनाया था। बाद में डीजल इंजन आने से 1971 में इसे सेवाओं से हटा दिया गया, लेकिन विदेशी सैलानियों की मांग और ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए 2001 में इसे दोबारा पटरी पर उतारा।
विज्ञापन


21 किलोमीटर के लिए ढाई लाख में बुकिंग
 शिमला और कैथलीघाट के बीच 21 किलोमीटर के लिए स्टीम इंजन की दो लग्जरी कोच के साथ ढाई लाख रुपये में बुकिंग होती है। बुकिंग बंद होने से उत्तर रेलवे को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड और अमेरिका सहित अन्य देशों के सैलानी स्टीम इंजन के साथ सफर के लिए बुकिंग के इच्छुक हैं, लेकिन उत्तर रेलवे इसकी बुकिंग नहीं कर रहा। जनवरी और मार्च में बुकिंग के लिए आवेदन आए थे, जिन्हेंं स्वीकर नहीं किया गया। फरवरी 2020 के बाद से बुकिंग बंद है। - अमित चोपड़ा, संचालक, ट्रैवल पॉल इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed