{"_id":"6044d0ba653b7c750257768a","slug":"rail-motor-car-service-restored-soon-on-kalka-shimla-heritage-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-शिमला के बीच दौड़ेगी लग्जरी रेल मोटरकार, इसी हफ्ते मिल सकती है मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-शिमला के बीच दौड़ेगी लग्जरी रेल मोटरकार, इसी हफ्ते मिल सकती है मंजूरी
Tue, 09 Mar 2021 10:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 09 Mar 2021 10:46 AM IST
सार
- अंबाला मंडल ने रेल मुख्यालय से मांगी अनुमति
- विस्ताडोम कोच की तरह दिखती है लग्जरी रेल मोटरकार
विज्ञापन
रेल मोटरकार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर लग्जरी रेल मोटरकार का संचालन शुरू करने की तैयारी है। अंबाला मंडल ने मुख्यालय से रेल मोटरकार का संचालन शुरू करने की मंजूरी मांगी है। इसी हफ्ते मंजूरी मिलने की उम्मीद है। रेलवे अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
कालका और शिमला के बीच 14 सीटर रेल मोटरकार चलाने की योजना है। यह गाड़ी चार घंटे में कालका और शिमला के बीच की दूरी तय करेगी, जबकि अन्य गाड़ियों में यह सफर करीब पांच घंटों में तय होता है।
विज्ञापन
रेल मोटरकार एक ही दिन में कालका से शिमला और शिमला से कालका के लिए आवाजाही करेगी। प्रस्तावित टाइम टेबल के अनुसार कालका से शिमला के लिए सुबह 05:25 पर रेल मोटरकार रवाना होगी और 09:25 बजे शिमला पहुंचेगी।
विज्ञापन
उसी दिन शाम 05:25 बजे शिमला से गाड़ी कालका रवाना होगी और 09:35 बजे कालका पहुंचेगी। रेल मोटरकार की खूबी है कि इसमें एक ही कोच है, उसी में इंजन लगा है। यानी ट्रेन एक बस की तरह ट्रैक पर चलती है। यात्री चाहें तो एक ग्रुप के लिए इसकी चार्टर्ड बुकिंग भी करवा सकते हैं।
मोटरकार में विस्ताडोम की तरह पारदर्शी छत
लग्जरी रेल मोटरकार विस्ताडोम कोच की तरह दिखती है। इसमें चाय, कॉफी की मशीनें लगी हैं। एलईडी की भी व्यवस्था है। ट्रेन में सफर के दौरान एलईडी पर पर्यटक बाहर की हसीन वादियों का नजारा देख सकेंगे। रात के समय बाहर के नजारे एलईडी पर देखने के लिए मोटरकार के बाहर दो हाई रेज्यूूलेशन नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं।
मोटरकार में वेस्टन शौचालय और वाशबेसिन लगा है। एसी और सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। खिड़कियों में बड़े शीशे हैं, ताकि पर्यटक बाहरी नजारों को आसानी से देख सकें। विस्ताडोम की तरह रेल मोटरकार की छत भी पारदर्शी है।
पैक चल रहीं शेड्यूल ट्रेनें
कालका-शिमला ट्रैक पर चल रही शेड्यूल ट्रेनें इन दिनों पैक चल रही हैं। शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस 04527, कालका-शिमला फेस्टिवल स्पेशल 04515, कालका-शिमला स्पेशल 04529 वीकेंड के लिए एडवांस बुक चल रही है। कालका-शिमला विस्ताडोम स्पेशल में बुकिंग के लिए खूब मारामारी चल रही है।