फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Raid in pharmaceutical company of Kalaamb Sirmaur, caught 30 lakh intoxicating capsules

कालाअंब सिरमौर: दवा कंपनी में छापा, 30 लाख नशीले कैप्सूल पकड़े

Thu, 03 Jun 2021 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Jun 2021 09:42 PM IST
सार

एसपी सिरमौर डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी से 30,10,015 नशीले कैप्सूलों के अलावा 226.140 किलोग्राम थर्माडोल का कच्चा माल भी बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Raid in pharmaceutical company of Kalaamb Sirmaur, caught 30 lakh intoxicating capsules
सांकेतिक

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ऑरिसन फार्मा इंटरनेशनल दवा कंपनी में छापा मारकर पुलिस ने 30,10,015 नशीले कैप्सूल पकड़े हैं। इस कंपनी में मुंबई और गुजरात की फर्जी कंपनियों के नाम पर यह गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  पंजाब पुलिस भी हाल ही में इसी कंपनी की ओर से  जाली मार्केटिंग कंपनी के लिए तैयार की गई दवाइयों की खेप जब्त कर चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में पाया गया है कि फार्मा उद्योग मुंबई की पीपी फार्मा ए-1 पार्क प्लाजा बांद्रा और गुजरात के साहिबाबाग अहमदाबाद की कंपनियों के लिए प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का उत्पादन किया जा रहा था। लेकिन यह दोनों ही कंपनियां फर्जी पाई गई हैं। पंजाब पुलिस ने इसी कंपनी द्वारा ऐसी जाली मार्केटिंग कंपनी के लिए तैयार की गई दवाइयों की खेप जब्त की थी। पुलिस के अनुसार ऑरिसन फार्मा इंटरनेशनल कंपनी का मालिक षड्यंत्र रचकर प्रतिबंधित दवाइयों का उत्पादन कर अन्य राज्यों में बेच रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने कालाअंब थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 29 और आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मामले में संलिप्त दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि कंपनी से नशीले कैप्सूलों के अलावा 226.140 किलोग्राम थर्माडोल का कच्चा माल भी बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed