फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pumpkin powder Halwa will cure heart diseases, students of Nauni University did research

Pumpkin Halwa: दिल की बीमारियों को दूर करेगा कद्दू का पाउडर, नौणी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शोध

Wed, 08 Jun 2022 11:19 AM IST
Krishan Singh ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
ललित कश्यप, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Jun 2022 11:19 AM IST
सार

सोलन जिले के नौणी विश्वविद्यालय ने कद्दू पर शोध कर इसका पाउडर तैयार किया है। यह पाउडर सालभर खराब नहीं होगा। इसे जल्द बाजार में उतारने की तैयारी है, जिसके बाद यह आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन
Pumpkin powder Halwa will cure heart diseases, students of Nauni University did research
कद्दू का हलवा - फोटो : संवाद

विस्तार

कद्दू के बने पाउडर का हलवा खाने और इसका सूप पीने से दिल की बीमारियों को दूर किया जा सकता है। सोलन जिले के नौणी विश्वविद्यालय ने कद्दू पर शोध कर इसका पाउडर तैयार किया है। यह पाउडर सालभर खराब नहीं होगा। इसे जल्द बाजार में उतारने की तैयारी है, जिसके बाद यह आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। शोध के दौरान नौणी विश्वविद्यालय के फूड साइंस विभाग के विद्यार्थियों ने पाया कि कद्दू में मौजूद मैग्नीशियम दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। नौणी विवि किसानों और स्वयं सहायता समूहों को भी इस पाउडर को तैयार करने का प्रशिक्षण देगा, ताकि इसे आसानी से मार्केट में उपलब्ध करवाया जा सके। हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में कद्दू की फसल होती है। प्रदेश में हालांकि यह ज्यादातर बरसात के सीजन में उगाया जाता है, लेकिन इसके गुणों को देेखते हुए नौणी विवि इसे अब सालभर लोगों को उपलब्ध करवाने की तैयारी में है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की ओर से इसकी जानकारी प्रदर्शनी लगाकर भी दी जा रही है। हाल ही में नौणी विवि में आयोजित हुए राष्ट्रीय कृषि विज्ञान सम्मेलन के दौरान भी इसकी प्रदर्शनी लगाई गई थी। इसमें देश भर से आए किसानों को भी इसकी जानकारी दी गई। इस दौरान कॉलेज ऑफ औद्यानिकी की डीन डॉ. अंजू धीमान ने बताया कि कद्दू शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। कद्दू में मैग्नीशियम के अलावा ओमेगा-3 फैटी एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो कि शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे शरीर में जमी अतिरिक्त चर्बी कम होती है। उन्होंने बताया कि सीजन के दौरान किसानों को जब कद्दू के सही दाम नहीं मिलते तो वे इसका पाउडर तैयार कर इसे सालभर बेच सकते हैं, जिससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed