फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pro-Khalistanis threat to stop cm jairam thakur from hosting national flag on independence day 2021 in himachal

दुस्साहस: खालिस्तान समर्थकों ने दी धमकी, सीएम जयराम को 15 अगस्त को नहीं फहराने देंगे तिरंगा

Fri, 30 Jul 2021 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Jul 2021 07:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 15 अगस्त के दिन जहां भी उनका कार्यक्रम होगा, वहां तिरंगा झंडा जरूर फहराया जाएगा।

विज्ञापन
pro-Khalistanis threat to stop cm jairam thakur from hosting national flag on independence day 2021 in himachal
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पंजाब में अस्थिरता लाने की असफल कोशिश के बाद खालिस्तान समर्थकों ने अब हिमाचल प्रदेश को भी अपने निशाने पर लेने की कोशिश की है। प्रदेश के कई पत्रकारों व प्रबुद्धजनों को अमेरिका और कनाडा के नंबरों से फोन कॉल कर धमकी दी जा रही है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 15 अगस्त को झंडा नहीं फहराने देंगे।

फोन कॉल की जानकारी मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने केंद्रीय एजेंसियों के हिमाचल के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा को एक स्तर और बढ़ा दिया है। इसके साथ ही साइबर क्राइम पुलिस को मामले की जांच दे दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुंडू ने बताया कि सभी जिलों के एसपी को संवेदनशील क्षेत्रों व प्रोजेक्टों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा दिया गया है। साथ ही प्रदेश में आने वाले हर वाहन की चेकिंग भी की जाएगी। सीमांत इलाकों में पुलिस टीमें गश्त भी करेंगी। सीमांत जिलों के एसपी पड़ोसी राज्यों के सीमांत जिलों के पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में सामंजस्य बैठाएंगे।

वहीं, पंद्रह अगस्त तक प्रदेश में सुरक्षा सतर्क रहेगी। उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने साफ कर दिया है कि हर हाल में निर्धारित जगह पर ही झंडा फहराया जाएगा। बता दें, बीतें दिनों पंजाब से सटे हिमाचल के नयनादेवी इलाके के मील पत्थरों पर शरारती तत्वों ने लिख दिया था कि इस जगह से खालिस्तान की हद शुरू होती है। इस मामले में भी हिमाचल पुलिस जांच कर रही है।

जहां स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम होगा वही करूंगा ध्वजारोहण: सीएम
प्रतिबंधित आतंकी सिख संगठन के धमकी भरे संदेश के वायरल होने के मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 15 अगस्त के दिन जहां भी उनका कार्यक्रम होगा, वहां तिरंगा झंडा जरूर फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जांच एजेंसी के माध्यम से भी जांच करवाई जाएगी।


मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर वाहनों पर खालिस्तानी संगठनों के झंडे लगाकर चल रहे बाहरी राज्यों के वाहनों पर भी चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए गहनता से जांच करने के आदेश भी दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed