फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Private planners will pass maps of building less than 500 square meters in Himachal

TCP Himachal: हिमाचल में 500 वर्ग मीटर से कम भवन निर्माण के नक्शे निजी प्लानर करेंगे पास

Mon, 19 Sep 2022 11:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 11:27 AM IST
सार

सरकार ने यह व्यवस्था की है कि गलत नक्शे पास करने और उन्हें स्वीकृति देने वालों पर कार्रवाई भी होगी। इसके लिए अधिकारी भवन निर्माण के दौरान मौके का निरीक्षण भी करते रहेंगे।

विज्ञापन
Private planners will pass maps of building less than 500 square meters in Himachal
टीसीपी विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब 500 वर्ग मीटर से कम भवनों के निर्माण के नक्शे निजी प्लानर पास करेंगे। राज्य सरकार ने इसकी स्वीकृति दे दी है। इससे अब लोगों को शहरी निकायों और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीसीपी) विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नक्शा भी 30 दिन में पास हो जाएगा। सरकार ने यह व्यवस्था की है कि गलत नक्शे पास करने और उन्हें स्वीकृति देने वालों पर कार्रवाई भी होगी। इसके लिए अधिकारी भवन निर्माण के दौरान मौके का निरीक्षण भी करते रहेंगे। नक्शे पास करने वाले निजी प्लानर के पास एक वर्ष से ज्यादा का अनुभव होना जरूरी होगा। सभी अनुमतियां पंजीकृत निजी व्यवसायियों की ओर से ऑनलाइन दी जाएंगी।

विज्ञापन


इस कार्य के लिए नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल में पंजीकृत निजी व्यवसायियों को समुचित सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश सरकार निजी प्लानरों के नक्शे पास करने की फीस तय करेगी। इसके अलावा विभाग यह भी सुनिश्चित करेगा कि निजी पेशेवरों की ओर से दी गई अनुमतियों में अगर अनियमितताएं, विसंगतियां पाई जाती हैं तो उन पर कार्रवाई होगी। 10 फीसदी अनुमतियों का सक्षम अधिकारियों की ओर से औचक निरीक्षण किया जाएगा। शहरी विकास मंत्री ने बताया कि इस आदेश के लागू होने से टीसीपी, यूएलबी और साडा की ओर से ही बिजली और पानी के कनेक्शनों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र, भू-उपयोग परिवर्तन और भू-विभाजन की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed