फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   private bus full of passengers overturned on the road near Bholughat on the Kalkhar-Jahu Super Highway, causin

Himachal: कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर भोलूघाट के पास सड़क पर पलटी निजी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Tue, 29 Apr 2025 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Apr 2025 06:07 PM IST
सार

प्रदेश के मंडी जिले में कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। 

विज्ञापन
private bus full of passengers overturned on the road near Bholughat on the Kalkhar-Jahu Super Highway, causin
कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर पलटी निजी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर मंगलवार दोपहर को एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। हादसे के समय बस में 15 यात्री सवार थे। जिनमें से पांच यात्री घायल हुए हैं। बस पलटते ही सवारियों में अफरातफरी व चीख पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बलद्वाड़ा में भर्ती करवाया गया। शुरुआती जांच पड़ताल में हादसे का कारण बस की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार निजी बस कुल्लू से कांगड़ा जा रही थी। जैसे ही यह बस भोलूघाट के पास पहुंची तो बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और हादसे की सूचना पुलिस थाना हटली और सिविल अस्पताल बलद्वाड़ा को दी गई।  पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांच घायलों को उपचार के लिए बलद्वाड़ा भेजा। बस पलटने के कारण हाईवे पर जाम भी लग गया, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की पहचान कृष्णा (26) पत्नी राम लाल गांव तमलेड़ डाकघर बाहणू तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी, कार्तिक (19) पुत्र कृष्ण चंद गांव कलथर डाकघर व तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी, संतोष कुमारी (41) पत्नी कृष्ण चंद गांव कलथर डाकघर व तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी, अंजू देवी (19) पुत्री लालम सिंह गांव पांडली डाकघर खोलनाल तहसील बालीचौकी जिला मंडी, सूर्यांश उम्र साढ़े तीन वर्ष पुत्र राम लाल गांव तमलेड़ डाकघर बाहणू तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed