फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Prisoners of Nahan Jail will now also wash cars, washing station inaugurated

Sirmour News: वाहन धोकर आजीविका कमाएंगे अब नाहन जेल के कैदी, वाशिंग स्टेशन का शुभारंभ

Fri, 20 Jan 2023 09:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Jan 2023 09:56 PM IST
सार

अतिरिक्त महानिदेशक आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि जेल विभाग की ओर से नाहन में शुरू किया गया यह कार वाशिंग स्टेशन एक बेहतर प्रयास है। स्टेशन से होने वाली कमाई संबंधित कैदियों के खाते में जाएगी। 

विज्ञापन
Prisoners of Nahan Jail will now also wash cars, washing station inaugurated
एडीजीपी आनंद प्रताप सिंह ने किया कार वाशिंग स्टेशन का शुभारंभ। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय कारागार नाहन के कैदी अब वाहन धोकर आजीविका कमाएंगे। शुक्रवार को जेल विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजीपी) आनंद प्रताप सिंह ने कारागार के समीप कार वाशिंग स्टेशन का शुभारंभ किया। इस स्टेशन का संचालन केंद्रीय कारागार नाहन के कैदी ही करेंगे। जेल विभाग के इस प्रयास से करीब आधा दर्जन कैदियों को रोजगार मिल पाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त महानिदेशक आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि जेल विभाग की ओर से नाहन में शुरू किया गया यह कार वाशिंग स्टेशन एक बेहतर प्रयास है। स्टेशन से होने वाली कमाई संबंधित कैदियों के खाते में जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल विभाग का प्रयास रहता है कि कारागारों में बंद कैदियों को स्वावलंबी बनाकर रोजगार दिया जाए।

विज्ञापन


इसी दिशा में यह एक ओर छोटा सा प्रयास है। अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि जेलों में बहुत से कैदी ऐसे हैं, जो अधिक पढ़े लिखे नहीं होते। इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रदेश के कारागारों की लाइब्रेरी में जल्द ही ई-बुक की सुविधा शुरू की जाए, जिससे सुना जा सकता है और पढ़ने की आवश्यकता नहीं है। कम पढ़े-लिखे कैदियों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। कैदियों के उत्थान और कल्याण की दिशा में और भी कई अन्य कार्य किए जाएंगे। इससे पूर्व नाहन पहुंचने पर अतिरिक्त महानिदेशक का पुलिस व जेल विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सोमदत्त, जेल अधीक्षक सुशील कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed