फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Principal boosted Courage of daughters who were toppers in 12th standard, will give one lakh each

प्रधानाचार्य ने बढ़ाया 12वीं कक्षा में टॉपर रहीं बेटियों का हौसला, देंगे एक-एक लाख

Fri, 19 Jun 2020 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुफरी (शिमला)
अमर उजाला नेटवर्क, कुफरी (शिमला) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Jun 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Principal boosted Courage of daughters who were toppers in 12th standard, will give one lakh each
सिमरन और साक्षी शर्मा एक-एक लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा - फोटो : अमर उजाला

12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में प्रदेश की मेरिट सूची में शुमार ठियोग की दो बेटियों सिमरन और साक्षी शर्मा को एक-एक लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। चियोग स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा यह प्रोत्साहन राशि अपनी ओर से देंगे। प्रधानाचार्य की ओर से परीक्षा से पहले ही मेरिट लिस्ट में शुमार होने वाले छात्रों को एक-एक लाख की इनामी राशि देने की घोषणा की गई थी। छात्रा सिमरन शर्मा ने वाणिज्य संकाय की परीक्षा में   96.6 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है। साक्षी शर्मा ने कला संकाय परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य संदीप शर्मा शिक्षकों के लिए मिसाल बन कर उभरे हैं।

विज्ञापन


बच्चों को मेरिट लिस्ट में लाने के लिए इनामी राशि की घोषणा से प्रोत्साहित करने की इस अनूठी पहल की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। संदीप शर्मा बीते वर्ष ही चियोग स्कूल के भवन निर्माण के लिए अपनी ओर से 10 लाख रुपये की नकदी दान कर चुके हैं। संदीप शर्मा मूलत: चियोग के साथ लगते जठाई गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता केशवराम भी शिक्षा विभाग से ही शास्त्री पद से सेवानिवृत्त हैं। जुगर स्कूल में प्रधानाचार्य रहते हुए उन्होंने कुछ विद्यार्थियों की प्रतिभा देखते हुए एक लाख की  इनामी राशि देने की घोषणा की, जिससे बच्चो में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत हुई। प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने बातचीत में कहा कि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा हो और प्रोत्साहन से वे अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें, इसी मकसद से उन्होंने यह पहल शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed