{"_id":"6813637fc29b07d5390b0dd5","slug":"primary-teachers-gave-notice-to-stop-online-work-after-15-days-know-the-whole-matter-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: प्राथमिक शिक्षकों ने दिया 15 दिन बाद ऑनलाइन काम बंद करने का नोटिस, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: प्राथमिक शिक्षकों ने दिया 15 दिन बाद ऑनलाइन काम बंद करने का नोटिस, जानें पूरा मामला
Thu, 01 May 2025 05:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 May 2025 05:36 PM IST
सार
सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों ने 15 दिन बाद ऑनलाइन काम बंद करने का नोटिस दिया है।
विज्ञापन
क्रमिक अनशन पर बैठे प्राथमिक शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्राथमिक शिक्षकों ने 15 दिन बाद ऑनलाइन काम बंद करने का नोटिस दिया है। नोटिस में कहा कि तय समय में स्कूलों में ब्रॉडबैंड, सिम की सुविधा नहीं दी गई तो काम बंद कर दिया जाएगा। प्राथमिक शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय में क्रमिक अनशन गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुवार को जिला हमीरपुर के शिक्षक रजनीश कुमार, कुशल कुमार, राजेंद्र कुमार, विधि चंद और राजेश कुमार क्रमिक अनशन पर बैठे।
प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि ज्यादातर स्कूलों में टैबलेट खराब पड़े हैं। स्कूलों में ब्रॉडबैंड की सुविधा नहीं है। इंटरनेट चलाने के लिए शिक्षकों को सिम कार्ड मुहैया कराए जाएं। ऐसा नहीं किया गया तो प्राथमिक शिक्षक पूरे प्रदेश में ऑनलाइन काम बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग को इसके लिए नोटिस दे दिया गया है। जगदीश शर्मा ने फिर दोहराया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, क्रमिक अनशन जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय का पुनर्गठन किसी के भी हित में नहीं है। सरकार को इस फैसला पर दोबारा से विचार करना चाहिए।