{"_id":"5ef362ac8ebc3e42f75bcb1a","slug":"preparation-to-give-notice-to-those-who-do-not-deposit-two-months-electricity-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने के बिजली बिल जमा न करवाने वालों को नोटिस देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महीने के बिजली बिल जमा न करवाने वालों को नोटिस देने की तैयारी
Wed, 24 Jun 2020 07:57 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jun 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल में अप्रैल और मई के बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। लॉकडाउन अवधि के बिल जमा न होने से बिजली बोर्ड का बकाया 560 करोड़ पहुंच गया है। हिमाचल में कई घरेलू और व्यवसायिक उपभोक्ताओं ने अभी तक बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। नोटिस के माध्यम से बिजली बोर्ड ने कनेक्शन काटने से अभी गुरेज किया है। सिर्फ 30 जून तक बिल जमा करवाने की चेतावनी जारी करने का फैसला लिया है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने सभी फील्ड अधिकारियों को जारी किए आदेशों में स्पष्ट किया है कि बिजली बिल की देय राशि को जमा करवाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया जाए।
विज्ञापन
बिल राशि जमा न होने से बोर्ड को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा है, अन्य खर्च पूरा करना मुश्किल हो गया है। इन आदेशों के साथ फील्ड अधिकारियों को चेतावनी पत्र का एक परफार्मा भी भेजा गया है। जिसके माध्यम से अभी तक बिल नहीं चुकाने वाले उपभोक्ताओं को आगाह करने को कहा गया है। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक आरके शर्मा ने बताया कि सरकार ने लॉकडाउन अवधि के दौरान सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को कई तरह की रियायतें दी हैं। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं ने अभी तक बिजली बिल जमा नहीं करवाए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के अभी कनेक्शन काटे नहीं जा रहे हैं। पहले चरण में चेतावनी पत्र दिए जाएंगे। इसके बाद भी अगर बिल जमा नहीं करवाए गए तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन