फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Preparation to buy cow's milk 90, buffalo milk 100 rupees per liter from cattle rearers

हिमाचल: पशुपालकों से गाय का दूध 90, भैंस का दूध 100 रुपये प्रतिलीटर खरीदने की तैयारी

Sun, 18 Dec 2022 02:55 PM IST
Krishan Singh विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 18 Dec 2022 02:55 PM IST
सार

मिल्कफेड पशुपालकों से स्टैंडर्ड दूध 32 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खरीद रहा है। लोगों को गाय का दूध 50 रुपये और भैंस का 60 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। दूध खरीद में होने वाली आर्थिक क्षति की पूर्ति के लिए सरकार से वित्तीय मदद ली जाएगी। 

विज्ञापन
Preparation to buy cow's milk 90, buffalo milk 100 rupees per liter from cattle rearers
दूध - फोटो : iStock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पशुपालकों से गाय का दूध 90 और भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर खरीदने की तैयारी की जा रही है। अभी मिल्कफेड पशुपालकों से स्टैंडर्ड दूध 32 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से खरीद रहा है। लोगों को गाय का दूध 50 रुपये और भैंस का 60 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। दूध खरीद में होने वाली आर्थिक क्षति की पूर्ति के लिए सरकार से वित्तीय मदद ली जाएगी। कांग्रेस सरकार की नौवीं गारंटी को लागू करने पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने कसरत शुरू कर दी है। मुख्य सचिव आरडी धीमान को पशुपालन विभाग के सचिव ने शनिवार को कार्य योजना की जानकारी दी।

विज्ञापन


इसमें विभाग और मिल्कफेड के अधिकारियों को तुरंत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कुल 4.71 लाख दुधारू पशुपालक हैं, जो दूध उत्पादन व्यवसाय अपनाकर जीवनयापन कर रहे हैं। इन लाखों पशुपालकों को दूध के खरीद दाम बढ़ाकर राज्य सरकार बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। नई सरकार प्रदेश के एक जिले में दूध उत्पादन के लिए पायलट प्रोजेक्ट चलाएगी, ताकि इसे मॉडल के रूप में अपनाकर पूरे प्रदेश में श्वेत क्रांति लाई जा सके। मिल्कफेड के प्रबंध निदेशक भूपेंद्र अत्री ने कहा कि इस दिशा में प्रस्ताव तैयार करके सरकार को भेजा जाना है। 
विज्ञापन


प्रदेश में अभी मिल्कफेड को मंडी, शिमला और कुल्लू जिले के दुर्गम क्षेत्रों के 50,000 पशुपालक दूध बेच रहे हैं। ये वही पशुपालक हैं, जिनके घरों के पास दूध की बिक्री के लिए बाजार नहीं है। मिल्कफेड इनसे हर रोज करीब 1.30 लाख लीटर दूध खरीद रहा है। इन पशुपालकों का 80 फीसदी दूध मिल्कफेड खरीदता है, जबकि अन्य क्षेत्रों का 75 फीसदी दूध पशुपालक खुले बाजार में बेचते हैं। सरकार हर रोज प्रत्येक परिवार से सिर्फ दस लीटर दूध प्रतिदिन खरीदेगी। प्रदेश में मिल्कफेड के 11 दुग्ध  संयंत्र प्रदेश भर में खुले हैं। इनमें से 50 हजार लीटर क्षमता का संयंत्र मंडी और 20 हजार लीटर क्षमता का संयंत्र रामपुर के दत्तनगर में है। दूसरा 50 हजार लीटर क्षमता का दूध संयंत्र दत्तनगर में तैयार किया जा रहा है। अन्य संयंत्र 5 से 10 हजार लीटर क्षमता के हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed