फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Preparation of war from Coronavirus with the help of community policing in Himachal

हिमाचल में कम्युनिटी पुलिसिंग की मदद से कोरोना से जंग की तैयारी

Wed, 18 Mar 2020 11:13 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Mar 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
Preparation of war from Coronavirus with the help of community policing in Himachal
डीजीपी सीताराम मरडी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल समेत देशभर के लिए चुनौती बन चुके कोरोना वायरस के खतरे से निपटने के लिए अब कम्युनिटी पुलिसिंग का सहारा लिया जा रहा है। हिमाचल के जवान अब अपराधियों से निपटने के साथ लोगों को जागरूक करेंगे। इसके तहत कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत बनाए गए विभिन्न तरह के सहयोग संगठनों की मदद ली जा रही है। इनकी मदद से गांव-गांव तक जाकर पुलिस कर्मी लोगों को हाथ धोने से लेकर खांसी-जुकाम होने पर एहतियाती कदम उठाने की जानकारी दे रहे हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खांसी या छींक आए तो कैसे मुंह को ढकें और इसके अलावा आसपास खड़े लोग किस तरह कोरोना के संभावित प्रभाव से बच सकते हैं। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए सभी पुलिस लाइनों व बटालियनों को भी निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही पुलिस कर्मियों को भी नशा निवारण समितियों और कम्युनिटी पुलिसिंग की मदद से लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिलों में पुलिस कर्मियों ने जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया है। बद्दी समेत कई जिलों में पुलिस कर्मी गांव गांव तक जाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतने के टिप्स दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed