फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pre primary teacher bharti in himachal pradesh will get salary 9500 rupees

हिमाचल: प्री प्राइमरी शिक्षकों को 9500 रुपये मिलेगा वेतन, जिला स्तर पर होगी भर्ती

Fri, 18 Nov 2022 11:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 18 Nov 2022 11:39 AM IST
सार

जिला स्तर पर कमेटियों का गठन कर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। साक्षात्कार और दस्तावेजों की छंटनी भी जिला स्तर पर होगी। 

विज्ञापन
pre primary teacher bharti in himachal pradesh will get salary 9500 rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले 4,000 प्री प्राइमरी शिक्षकों को प्रतिमाह 9,500 रुपये वेतन मिलेगा। जिला स्तर पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। आउटसोर्स आधार पर शिक्षकों की भर्ती करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है। संभावित है कि मतगणना के बाद ही हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन


जयराम सरकार ने विधानसभा चुनाव की घोषणा होने से पूर्व हुई मंत्रिमंडल की बैठक में प्री प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी दी थी। भर्ती के लिए नियम तैयार होने तक आउटसोर्स आधार पर इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन के माध्यम से नियुक्तियां करने का फैसला लिया था। शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती के लिए कारपोरेशन को पत्र भेजा गया था। कारपोरेशन ने वेतन सहित नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सरकार से कुछ स्पष्टीकरण मांगे थे।
विज्ञापन


इस प्रक्रिया को पूरा करने के दौरान ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के चलते भर्ती लटक गई। अब शिक्षा विभाग की ओर से चुनाव आयोग को पत्र भेजकर भर्ती के लिए मंजूरी देने को कहा गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जिला स्तर पर कमेटियों का गठन कर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। साक्षात्कार और दस्तावेजों की छंटनी भी जिला स्तर पर होगी। आयोग से मंजूरी प्राप्त होते ही इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन की ओर से इस संदर्भ में आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट स्कूल वर्दी देने को मांगी मंजूरी
शिक्षा विभाग ने प्री प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 50,000 बच्चों को पहली बार और पहली से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब सवा आठ लाख विद्यार्थियों को स्मार्ट स्कूल वर्दी देने के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी है। प्री प्राइमरी स्कूलों के बच्चों के लिए वर्दी खरीद को टेंडर किए जाने हैं, जबकि अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को वर्दी देने के लिए सप्लाई ऑर्डर दिया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed