फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pratibha singh said- BJP MP is not in favor of declaring national disaster

Kullu News: प्रतिभा बोलीं- राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के पक्ष में नहीं भाजपा सांसद

Fri, 13 Oct 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Oct 2023 06:07 PM IST
सार

प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रदेश के तीन अन्य सांसदों ने गंभीरता नहीं दिखाई है। यह बात लारजी में सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही।

विज्ञापन
Pratibha singh said- BJP MP is not in favor of declaring national disaster
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए प्रदेश के तीन अन्य सांसदों ने गंभीरता नहीं दिखाई है। यह बात लारजी में सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि जब संसद सत्र में भाजपा के सांसदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की बात कही तो भाजपा के सभी सांसदों ने किनारा कर दिया। उन्होंने कहा कि वे हिमाचल हित की मांग को लेकर अकेली ही प्रधानमंत्री से मिली थीं। इससे जाहिर होता है कि भाजपा के नेताओं को आपदा के समय जनता की चिंता नहीं है। प्रतिभा सिंह लारजी में बंजार कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष तेजा ठाकुर के सम्मान समारोह में शामिल हुई थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा झूठ बोल कर सत्ता में आई है। हाल ही में पीएम मोदी ने उत्तराखंड के लिए राहत राशि जारी की लेकिन उन्हें हिमाचल के दर्द नहीं दिख रहा है। हिमाचल को दूसरा घर कहने वाले मोदी ने हिमाचल के लिए एक शब्द भी नहीं कहा। प्रतिभा ने कहा कि अब सत्ता में वापसी के लिए भाजपा धन-बल का प्रयोग करेगी। नए-नए शिगूफे छोड़ेगी लेकिन जनता को उनके झांसे नहीं आना चाहिए। इस मौके पर एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, हरिचंद शर्मा, अरुणा ठाकुर, मनु शर्मा, रोहिणी चौधरी, देवेंद्र ठाकुर, टहल सिंह राणा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed