फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pranab mukherjee visited Rashtrapati Niwas at Chharabra Shimla

प्रणब को सुहाती थीं शिमला की वादियां, रिट्रीट में करते थे सुबह की सैर

Mon, 31 Aug 2020 11:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
pranab mukherjee visited Rashtrapati Niwas at Chharabra Shimla
- फोटो : अमर उजाला

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को हिल्स क्वीन शिमला की वादियां काफी सुहाती थीं। वे कई बार शिमला आ चुके हैं। वे राष्ट्रपति के निवास स्थान छराबड़ा द रिट्रीट में सुकून के पल बिताने आते थे। उन्होंने तीन बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी। शिमला दौरे के दौरान वे रिट्रीट परिसर में हाथ में डंडा लेकर सुबह की सैर करते नजर आते थे। चार जून, 2016 को उन्होंने पूरा दिन आवास में आराम कर बिताया।

विज्ञापन


छराबड़ा के एक निजी स्कूल हिमालयन इंटरनेशनल के दस विद्यार्थी उनसे मिलने पहुंचे थे। श्रेया, अंकिता, जाह्नवी, अंशुल, मुस्कान, मानसी, उत्कर्ष, अभिषेक टनिश, दीक्षा और प्रधानाचार्य सरिता ठाकुर, वंदना ने उनके साथ चित्र भी खिंचवाया था। प्रणब मुखर्जी ने बच्चों को पढ़ाई में खूब मेहनत कर आगे बढ़ने को प्रेरित किया था। प्रणब मुखर्जी एचपीयू के दीक्षांत समारोह में तीन बार आए थे। उन्होंने सैकड़ों मेधावियों को डिग्रियां और उपाधियां देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन


पहली बार वे 1984 में बतौर केंद्रीय वित्त मंत्री विवि के दीक्षांत समारोह में आए थे। प्रणव मुखर्जी दूसरी बार 17 सितंबर, 2009 में केंद्रीय वित्त मंत्री के नाते दीक्षांत समारोह में शिरकत करने आए थे। तीसरी बार 24 मई, 2013 को भारत के राष्ट्रपति रहते विवि के 20वें दीक्षांत समारोह में आए थे। 24 मई, 2013 को एडवांस स्टडीज (राष्ट्रपति निवास व वायस रीगल) में संस्कृति व सभ्यता से जुड़े अनुसंधान व अध्ययन की सुविधा वाले केंद्र का लोकार्पण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed