फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   pradhan mantri awas yojana family living in damaged house in bhambla panchayat mandi himachal pradesh

प्रधानमंत्री आवास योजना: भांबला पंचायत में ढहे मकान में तिरपाल लगाकर रह रहा परिवार

Mon, 12 Jul 2021 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर त्रिपुरारी सांख्यान, अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी)
त्रिपुरारी सांख्यान, अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Jul 2021 12:40 PM IST
सार

भांबला पंचायत की प्रधान सुनीता ने कहा कि सरकार और प्रशासन से दो सालों के बाद भी पैसा नहीं मिलता है तो प्रभावित परिवार की मदद कैसे की जा सकती है।

विज्ञापन
pradhan mantri awas yojana family living in damaged house in bhambla panchayat mandi himachal pradesh
टूटे हुए घर में तिरपाल लगाकर रह रहा परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान मंजूर होने के बाद भी भांबला पंचायत का एक परिवार टूटे हुए घर में रहने को मजबूर है। दो साल पहले मकान ढह गया है, उसमें तिरपाल लगाकर यह परिवार गुजारा कर रहा है। भदरोल गांव का बुद्धि सिंह अपने तीन बच्चों, पत्नी और बूढ़ी मां के साथ रह रहा है। भांबला पंचायत ने बुद्धि सिंह के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान मंजूर तो कर दिया लेकिन धनराशि उपलब्ध नहीं करवाई।

विज्ञापन


अब ऐसे में मकान कैसे बन सकता है। बुद्धि सिंह की इतनी हैसियत भी नहीं कि वह अपने मकान की मरम्मत करवा सके। टूटे हुए मकान में रहने को मजबूर बुद्धि सिंह ने कहा कि उसकी इतनी हिम्मत नहीं कि वह मकान बना सके। पंचायत कहती है कि मकान के लिए सरकार ने पैसा मंजूर कर लिया है। अब तक उसे न पैसा मिला और न ही मकान बन सका। सरकार और प्रशासन से भी उसका विश्वास उठ चुका है।
विज्ञापन


उसने अफसोस जाहिर किया कि सरकार और प्रशासन को यह पता नहीं कि उसका मकान क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसमें रहना खतरे से खाली नहीं है। गोपालपुर खंड विकास अधिकारी तिवेंद्र चनौरिया ने कहा कि मामला ध्यान में आया है। मामले की छानबीन की जाएगी और पंचायत नुमाइंदों से भी रिपोर्ट ली जाएगी। उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भांबला पंचायत की प्रधान सुनीता ने कहा कि सरकार और प्रशासन से दो सालों के बाद भी पैसा नहीं मिलता है तो प्रभावित परिवार की मदद कैसे की जा सकती है। बुद्धि सिंह का मकान कब से गिर चुका है मगर आज तक उसे बनाने के लिए राशि नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से तुरंत मकान के लिए राशि देने की मांग उठाई है।

मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद नियम के अनुसार हरसंभव मदद की जाएगी।  - अरिंदम चौधरी, डीसी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed