फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Power will be generated by climbing stairs and speed breakers, students devise techniques

सीढ़ियां उतरने-चढ़ने और स्पीड ब्रेकर से पैदा होगी बिजली, दो छात्राओं ने तैयार किया मॉडल

Fri, 24 Jan 2020 09:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Power will be generated by climbing stairs and speed breakers, students devise techniques
मॉडल तैयार करने वालीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

सीढ़ियां उतरने-चढ़ने और स्पीड ब्रेकरों से भी अब बिजली पैदा होगी। रैक एंड पिनियन मेकेनिज्म तकनीक से ऐसी बिजली तैयार करने का दावा किया है बीबीएमबी के बीएसएल सीसे स्कूल की दो छात्राओं ने अपने तैयार किए गए एक मॉडल से। इस मॉडल को एक स्कूल की प्रदर्शनी में पहला स्थान मिला है। यह तकनीक भविष्य में देशभर में बिना सोलर और हाइडल सिस्टम के बिजली पैदा करने के लिए कारगर हो सकती है। इस तकनीक में स्पीड ब्रेकर व फुट स्टेप से विद्युत उत्पादन होगा। 

विज्ञापन


शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों में जहां स्पीड ब्रेकर होते हैं, वहां इसका उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसे रेलवे स्टेशन या स्थान जहां सीढ़ियों पर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता हो, वहां इस तकनीक से विद्युत उत्पादन हो सकता है। बीएसएल स्कूल की जमा एक कक्षा की छात्रा बासु और कक्षा दसवीं की कृतिका ने अपने रैक एंड पिनियन मेकेनिज्म के आविष्कार पर कहा कि देश के हाईवे पर टोल प्लाजा पर रैक एंड पिनियन मेकेनिज्म से पावर जेनरेशन का दिन-रात काम करने वाला यह नया प्रोजेक्ट है। 

विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में किया गया मॉडल का प्रदर्शन

Power will be generated by climbing stairs and speed breakers, students devise techniques

गाड़ियों की बढ़ती संख्या से यह तकनीक और कारगर होगी। छात्राओं ने कहा कि इसी तर्ज पर उन्होंने रैक एंड पिनियन मेकेनिज्म पर फुट स्टेप पावर जेनरेशन तैयार किया है, इसे हम वहां पर लगा सकते हैं, जहां सीढ़ियां होती हैं। जैसे-जैसे लोग सीढ़ियों पर चलेंगे, वैसे ही इस सिस्टम की मदद से विद्युत उत्पादन होगा। 

छात्राओं ने इस मॉडल का प्रदर्शन सिटी यूनिवर्सिटी लुधियाना की ओर से महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता साइंसटिबल-2020 में किया। इसमें मंडी जिले की विभिन्न प्रतिष्ठित पाठशालाओं ने भाग लिया और मॉडल प्रदर्शित किए। बीएसएल स्कूल के प्रधानाचार्य डा. एमआर गौतम ने छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए इसका श्रेय सकारात्मक वातावरण और विज्ञान अध्यापकों की मेहनत और बच्चों की अनुशासनात्मक प्रवृत्ति को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed