Una: पंजाब की मंडियों में आलू के दाम धड़ाम, किसानों के चेहरे उतरे
शुक्रवार को आलू की कीमत 1,000 रुपये क्विंटल पहुंच गई। इससे किसानों के चेहरे उतर गए हैं। जिले में इन दिनों आलू की फसल निकाली जा रही है। तीन दिन पहले आलू की अधिकतम कीमत 1,800 रुपये प्रति क्विंटल थी। बताया जा रहा है कि मंडियों में जरूर से अधिक आलू पहुंचने के कारण दाम गिरे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की मंडियों में ऊना के आलू के दाम धड़ाम हो गए हैं। शुक्रवार को आलू की कीमत 1,000 रुपये क्विंटल पहुंच गई। इससे किसानों के चेहरे उतर गए हैं। जिले में इन दिनों आलू की फसल निकाली जा रही है। तीन दिन पहले आलू की अधिकतम कीमत 1,800 रुपये प्रति क्विंटल थी। बताया जा रहा है कि मंडियों में जरूर से अधिक आलू पहुंचने के कारण दाम गिरे हैं। छोटे और बड़े किसान फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। पंजाब के अमृतसर जिले की मंडी बड़ी है। अधिकतर किसान वहीं का रुख करते हैं। आलू की फसल लेकर अमृतसर मंडी जाने वाले पिकअप चालक अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह आलू से लदी करीब 50 गाड़ियां अमृतसर पहुंच र्गइं। इसका असर यह हुआ कि वहां आढ़तियों ने दाम गिरा दिए। अधिकतर किसानों की फसल 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी गई। वहीं कई किसान दोपहर तक फसल का खरीदार ही तलाशते रहे।
फसल बेचकर आए पंडोगा गांव के किसान तरसेम लाल और बलराम कुमार ने बताया कि मुश्किल से फसल पर लगा खर्च पूरा हो पाया है। अपनी दिहाड़ी तो भूल जाइए। पिछले दो साल आलू की फसल मुनाफा देकर गई लेकिन इस बार घाटा हुआ है। उन्होंने कहा कि आलू महत्वपूर्ण फसल है और इसका भी न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होना चाहिए। जिले में अभी तक 50 प्रतिशत आलू की फसल मंडियों में पहुंच चुकी है। अब बड़े किसानों की ही फसल बाकी है। पिछले साल आलू के दाम 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के आंकड़े को भी पार कर गए थे। उपनिदेशक जिला कृषि विभाग कुलभूषण धीमान ने बताया कि आलू की पैदावार ऊना में हर साल अच्छी रहती है। हालांकि मांग के अनुसार कई बार इसके दामों में अंतर आता है। उन्होंने कहा कि गेहूं की बिजाई को ध्यान में रखते हुए आलू की पटाई में तेजी आई है।