फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Postman will now go from house to house in Himachal to make Aadhaar card for children

हिमाचल में अब घर-घर जाकर बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा डाकिया

Sun, 28 Feb 2021 11:26 AM IST
Krishan Singh उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sun, 28 Feb 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Postman will now go from house to house in Himachal to make Aadhaar card for children
डाकिया(सांकेतिक)

हिमाचल प्रदेश में डाकिया अब घर-द्वार जाकर पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा। डाक विभाग प्रदेश के लोगों को जल्द यह सुविधा देने जा रहा है। डाक विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर मोबाइल एप के जरिये बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे। इसके लिए इन्हें उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। डाक विभाग घर-द्वार आधार कार्ड बनाने या अपडेट करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी देगा।

विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विभाग फिलहाल पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड ही घर-द्वार बनाएगा। शेष आयु वर्ग के लोगों की महज जन्मतिथि संबंधी अपडेशन प्रमाणपत्र दिखाने के बाद की जाएगी। यह सुविधा डाक विभाग इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से दे रहा है। हिमाचल में वर्तमान में कई डाकघरों में आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने की सुविधा उपलब्ध है। 
विज्ञापन


हमीरपुर डाक मंडल के तहत 45 डाकघरों में आधार पंजीकरण और अपडेशन की सुविधा मिल रही है। अब बच्चों के आधार कार्ड के लिए लोगों को इन डाकघरों तक आने या लोकमित्र और आधार केेंद्र जाने की जरूरत नहीं है। उनके समय और धन की भी बचत होगी। नजदीकी डाकघर में संपर्क कर लोग पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड घर पर ही बना सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, डाक विभाग मंडल हमीरपुर के प्रवर अधीक्षक आरके चौधरी ने कहा कि विभाग जल्द यह सुविधा शुरू करेगा। कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। डाक विभाग के निदेशक दिनेश मिस्त्री ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से जुड़कर लोग विभिन्न प्रकार की सेवाएं घर-द्वार पा रहे हैं। अब पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड घर-द्वार बनेंगे। जल्द यह सेवा शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed