फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Politics: bjp president JP Nadda said that Congress is a family party, not an Indian

सियासत: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- भारतीय नहीं, पारिवारिक पार्टी है कांग्रेस

Mon, 11 Apr 2022 08:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Apr 2022 08:41 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि वह न तो इंडियन है, न नेशनल और न ही कांग्रेस। कहा कि कांग्रेस भारतीय नहीं, बल्कि एक पारिवारिक पार्टी बनकर रह गई है। देश में भाजपा की तरह कोई पार्टी नहीं है, जिस पर कार्यकर्ता का हक हो। सभी पार्टियां पारिवारिक हैं। 

विज्ञापन
Politics: bjp president JP Nadda said that Congress is a family party, not an Indian
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर दौरे के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि वह न तो इंडियन है, न नेशनल और न ही कांग्रेस। कहा कि कांग्रेस भारतीय नहीं, बल्कि एक पारिवारिक पार्टी बनकर रह गई है। देश में भाजपा की तरह कोई पार्टी नहीं है, जिस पर कार्यकर्ता का हक हो। सभी पार्टियां पारिवारिक हैं। नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सभी सीटों पर जमानत जब्त हुई है। जनता ने इस पार्टी को पूरी तरह से नकारा है। भाजपा ने लोगों को मूलभूत सुविधाएं दी हैं। इस कारण आज भाजपा सत्ता में है। कहा कि गोवा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है।

विज्ञापन


मणिपुर में पहली बार पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाकर इतिहास रचा है। उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के बाद अब हिमाचल और गुजरात की बारी है। नड्डा ने कहा कि वह राजनीति को गहराई से जानते हैं, इसलिए कह रहे हैं कि गरीब, वंचित और आम आदमी की तकदीर बदलने वाली एकमात्र पार्टी भाजपा ही है। कहा कि अब हमें हिमाचल की चिंता करनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कमर कसने के लिए कहा। कहा कि यहां कांग्रेस की चर्चा नहीं करना चाहता, क्योंकि विकास तो भाजपा के समय ही हुआ है। हिमाचल में विकास का कोई भी पत्थर लगा है तो वह भाजपा ने लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed