फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Police will summon the accused in the case of vote buying and selling in Rajya Sabha elections

Himachal News: राज्यसभा चुनाव में वोटों की खरीद-फरोख्त मामले में आरोपियों को तलब करेगी पुलिस

Thu, 14 Mar 2024 10:53 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Mar 2024 10:53 AM IST
सार

 बालूगंज थाना पुलिस जल्द ही मामले में हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और बागी कांग्रेस विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा को पूछताछ के लिए तलब करेगी। 

विज्ञापन
Police will summon the accused in the case of vote buying and selling in Rajya Sabha elections
जांच(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल में सरकार गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त की साजिश रचने के आरोपों की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बालूगंज थाना पुलिस जल्द ही मामले में हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और बागी कांग्रेस विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा को पूछताछ के लिए तलब करेगी। बीते दिन प्रदेश हाईकोर्ट ने कांग्रेस के बागी विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा और निर्दलीय विधायक आशीष को अंतरिम जमानत दी है। इन्हें 15 मार्च को बालूगंज थाना में हाजिर होने के भी आदेश दिए हैं। उच्च न्यायालय में मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।

विज्ञापन

बता दें कि यह मामला कांग्रेस के दो विधायकों संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ ने दर्ज करवाया है। इन दोनों के खिलाफ सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचने, विधायकों की खरीद-फरोख्त की साजिश रचने का आरोप है। एफआईआर में अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। एसआईटी मामले की जांच कर रही है। चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके षड्यंत्र से सरकार पर आया संकट
सरकार का दावा है कि विधानसभा बजट सत्र के दौरान 15 से 29 फरवरी तक इनके षड्यंत्र के कारण बहुमत वाली हिमाचल सरकार पर संकट आया है। बहुमत के बावजूद कांग्रेस बीते 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव हार गई। कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को प्रत्याशी बनाया था। यहां कुल 68 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 40 विधायकों की वजह से बहुमत था।

विज्ञापन

भाजपा के पास 25 विधायक थे, जबकि 3 निर्दलीय विधायक हैं। भाजपा ने हर्ष महाजन को कैंडिडेट बनाया था। जब चुनाव हुआ तो 6 कांग्रेसी और 3 निर्दलीय विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इस वजह से भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के 34-34 वोट मिले। इसके बाद लॉटरी से भाजपा के हर्ष महाजन चुनाव जीत गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed