फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   police constable transfer by ghumarwin MLA in Bliaspur

विधायक के बेटे को मास्क पहनने के लिए कहा तो प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया पुलिस कांस्टेबल

Thu, 14 May 2020 07:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 May 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
police constable transfer by ghumarwin MLA in Bliaspur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विधायक के बेटे को सार्वजनिक जगह पर मास्क पहनने के लिए कहना पुलिस कांस्टेबल को महंगा पड़ गया। कांस्टेबल को घुमारवीं थाना से हटाकर प्रतिनियुक्ति पर गरामोड़ा भेजा दिया गया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले कांस्टेबल अजय अपने एक अन्य साथी के साथ घुमारवीं की इंदिरा मार्केट में ड्यूटी पर थे। बाजार बंद होने के समय जब वह एक सब्जी की दुकान को बंद करवाने पहुंचे तो वहां एक युवक बिना मास्क पहने खड़ा था।

विज्ञापन


अजय ने उसे मास्क पहनने के लिए कहा। लेकिन युवक पुलिस कर्मी पर भड़क गया और कहा कि तुम मुझे नहीं जानते क्या? इस पर अजय ने कहा कि उन्हें नहीं जानना कि वह कौन है। लेकिन सभी को लॉकडाउन के नियमों का पालन करना आवश्यक है। इसके बाद युवक ने कहा कि वह विधायक राजेंद्र गर्ग का बेटा मृदुल गर्ग है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रोजनामचा में रपट भी दर्ज की है लेकिन अब पुलिस कर्मी को घटना के बाद गरामोड़ ड्यूटी के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसपी
एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने कहा कि गरामोड़ में कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद वहां नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों को क्वारंटीन किया गया है। इसके चलते 11 मई को कोट थाना के कांस्टेबल राजकुमार, घुमारवीं थाना के कांस्टेबल अजय कुमार और महिला थाना कांस्टेबल नीरज की ड्यूटी गरामोड़ में लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक बोले - मामले से मेरा कोई सरोकार नहीं

घुमारवीं विधायक राजेंद्र गर्ग ने कहा है कि इस मामले में पुलिस नियम अनुसार कार्रवाई करे। पुलिस कर्मी को प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है जो विभाग का अपना मामला है। मेरा मामले से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस घटिया राजनीति पर उतर आई है। पुराने मामले को प्रतिनियुक्ति से जोड़कर उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

कोरोना योद्धाओं के सम्मान का दिखावा ही करते हैं भाजपाई : धर्माणी
घुमारवीं के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रधानमंत्री ताली-थाली बजाकर, दीया जलाकर और पुष्प वर्षा करके कोरोना योद्धाओं का सम्मान करने का बार-बार आवाहन कर रहे हैं। वहीं, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इन योद्धाओं को हतोत्साहित किया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम की रोजनामचे में रपट दर्ज है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ लोग कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने के नाम पर महज दिखावा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed