फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   police bharti fraud in himachal pradesh FIR against nine police employees

फर्जी तरीके से भर्ती हुए नौ पुलिस कर्मचारियों पर एफआईआर

Sat, 18 Jan 2020 11:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Jan 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
police bharti fraud in himachal pradesh FIR against nine police employees
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी बिक्रम चौधरी का सहारा लेकर फर्जी तरीके से भर्ती हुए 9 पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई। पालमपुर, धर्मशाला और भवारना थाने में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। बिक्रम ने 2012 में एक, 2015 में 2 और 2017 में हुई पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में 6 जवानों को हाईटेक नकल और दूसरे व्यक्ति से पेपर दिलाकर पास करवाया था। 

विज्ञापन


एसपी के आदेशों के बाद तीनों पुलिस थानों में सुशील निवासी लुधियाड़ गांव उपमंडल जवाली, विनोद कुमार निवासी फारियां तहसील जवाली, संदीप सपहिया निवासी सरोला तहसील जवाली, रिक्की चौधरी गांव सियाल तहसील फतेहपुर, संपत गांव सियाल तहसील फतेहपुर, रवि गांव लुधियाड़ तहसील जवाली, मनजीत सिंह गांव लुधियाड़ तहसील जवाली, मुकेश गांव लुधियाड़ तहसील जवाली, अमरजीत गांव फारियां तहसील जवाली पर धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी विमुक्त रंजन ने एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है। इन पुलिस कर्मियों का 2012, 2015 और 2017 में धर्मशाला, भवारना, पालमपुर पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में बने परीक्षा केंद्रों में पेपर पास करवाया गया था। इसलिए इन्हीं थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। वर्तमान में यह पुलिस कर्मी अलग-अलग इलाकों में पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed