फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Narendra Modi will watch documentary vocational courses in himachal schools during Chief Secretaries Conclave in Dharamshala

Chief Secretaries Conclave in Dharamshala: PM Modi देखेंगे हिमाचल के वोकेशनल कोर्सों पर बनी डाक्यूमेंटरी

Sun, 05 Jun 2022 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Jun 2022 11:23 AM IST
सार

कांगड़ा के नगरोटा बगवां और बलधर क्षेत्र के तहत स्कूलों में चल रहे वोकेशनल कोर्सों की प्रक्रिया पर फिल्म बनाई गई है। आईटीआई शाहपुर में चल रहे ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों को भी वीडियो में कैद किया गया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi will watch documentary vocational courses in himachal schools during Chief Secretaries Conclave in Dharamshala
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में चल रहे वोकेशनल कोर्सों पर तैयार की गई डाक्यूमेंटरी फिल्म को देखेंगे। एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17-18 जून को देशभर के मुख्य सचिवों का सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें प्रधानमंत्री भी भाग लेंगे। इस दौरान इस फिल्म को प्रसारित किया जाएगा। 

विज्ञापन


डाक्यूमेंटरी फिल्म को तैयार करने के लिए दिल्ली की टीम सूबे के स्कूलों का भ्रमण कर उनकी वीडियोग्राफी कर लौटी है। इसके अलावा जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां और बलधर क्षेत्र के तहत स्कूलों में चल रहे वोकेशनल कोर्सों की प्रक्रिया पर भी फिल्म बनाई गई है। आईटीआई शाहपुर में चल रहे ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों को भी वीडियो में कैद किया गया है। कांगड़ा के नगरोटा बगवां क्षेत्र में चल रहे बांस उद्योग की भी वीडियोग्राफी की गई है। इसे भी सम्मेलन के दौरान दर्शाया जाएगा। 
विज्ञापन


दिल्ली की टीम के दौरे के दौरान जिला प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) धर्मशाला के प्रिंसिपल विनोद चौधरी भी साथ रहे। उन्होंने बताया कि टीम ने कांगड़ा के स्कूलों में चल रहे वोकेशनल कोर्सों पर डाक्यूमेंटरी तैयार कर ली है। साथ ही नगरोटा बगवां क्षेत्र में चल रहे एक बांस उद्योग में बांस से बनने वाली वस्तुओं को बनाने की विधि को भी फिल्माया गया है। इसे धर्मशाला में प्रस्तावित देशभर के मुख्य सचिवों के सम्मेलन में दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed