{"_id":"62e693c213dd9e2bb3648fea","slug":"pm-narendra-modi-mann-ki-baat-and-chamba-minjar-fair-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने पढ़ा शिक्षक का लिखा खत, मिंजर को लेकर संबोधन से लोग खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने पढ़ा शिक्षक का लिखा खत, मिंजर को लेकर संबोधन से लोग खुश
Sun, 31 Jul 2022 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Jul 2022 08:08 PM IST
सार
प्रधानमंत्री द्वारा मिंजर मेले का नाम लेना और इसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा देने से जिला के लोगों को दोगुना खुशी मिली है।
विज्ञापन
जेबीटी शिक्षक आशीष बहल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मन की बात कार्यक्रम में चंबा के लेखक एवं जेबीटी शिक्षक आशीष बहल का नाम प्रधानमंत्री मोदी ने लिया है। दरअसल, बहल ने मन की बात कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री को खत लिखा था। जिसमें उन्होंने चंबा के ऐतिहासिक मिंजर मेले के इतिहास के बारे में विस्तार से लिखा था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में इस खत को पढ़ा है। प्रधानमंत्री द्वारा मिंजर मेले का नाम लेना और इसके बाद प्रदेश सरकार द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय मेले का दर्जा देने से जिला के लोगों को दोगुना खुशी मिली है। इससे पहले भी आशीष बहल को राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं।
विज्ञापन
हाल ही में आजादी के अमृत महोत्सव के लिए भी आशीष बहल को दिल्ली में आइडिया के लिए आमंत्रित किया गया था। पूरे हिमाचल से आशीष ने इसमें भाग लिया है। शिक्षा के क्षेत्र में दो बार राष्ट्रीय स्तर पर नवाचारी शिक्षक सम्मान भी आशीष हासिल कर चुके हैं। वर्तमान में वह राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ में तैनात हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा करवाए गए स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भी उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन