फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Modi Shimla Visit: Modi will reach Shimla today to celebrate eight years of the central govt, 17 lakh people will be part of the program

PM Modi Shimla Visit: केंद्र सरकार के आठ साल का जश्न मनाने आज शिमला पहुंचेंगे मोदी, 16 योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे वर्चुअल संवाद

Tue, 31 May 2022 09:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 May 2022 09:58 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शिमला में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करेंगे। केंद्र के आठ मंत्रालयों की 16 योजनाओं के तहत देश के हर जिले से चयनित लाभार्थियों से भी पीएम मोदी आधा घंटा वर्चुअल संवाद करेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi Shimla Visit: Modi will reach Shimla today to celebrate eight years of the central govt, 17 lakh people will be part of the program
पीएम दौरे के लिए सजा रिज मैदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगे। वह केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राजधानी शिमला में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में ऐतिहासिक रिज मैदान से देशवासियों को संबोधित करेंगे। केंद्र के आठ मंत्रालयों की 16 योजनाओं के तहत देश के हर जिले से चयनित लाभार्थियों से भी पीएम मोदी आधा घंटा वर्चुअल संवाद करेंगे। वह किसान सम्मान निधि की 21,000 करोड़ रुपये की 11वीं किस्त भी जारी करेंगे।पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए रिज मैदान सज-धजकर तैयार है।

विज्ञापन


सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है। सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के सभी जिलों में वर्चुअल कार्यक्रम होंगे। 50,000 हिमाचलियों समेत देश भर के 17 लाख लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। जयराम ठाकुर ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम है। सभी लोग इसके लिए आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग इस कार्यक्रम में नहीं आ सकते हैं, वे वर्चुअल जुड़ें। 
विज्ञापन


सीटीओ चौक से रानी झांसी पार्क तक होगा रोड शो 
उपायुक्त कार्यालय के पास सीटीओ चौक से लेकर रानी झांसी पार्क तक गाड़ी में चलते-चलते पीएम मोदी लोगों का अभिवादन करेंगे। यह रोड शो खुली जीप में नहीं होगा। पीएम मोदी अपनी गाड़ी में ही होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग रहेंगे मौजूद, नड्डा नहीं आएंगे
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा इस सम्मेलन में किसी अन्य केंद्रीय मंत्री के आने का कार्यक्रम नहीं है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शिमला नहीं आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि यह केंद्रीय स्तर पर तय होता है कि किस कार्यक्रम में पीएम मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को एक साथ होना है और कहां अलग।

संभावित कार्यक्रम 
10:50 बजे : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिज मैदान पर पहुंचेंगे
10:55 से 11:00 बजे : पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर स्वागत किया जाएगा
11:00 से 11:05 बजे : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अभिनंदन भाषण देंगे
11:05 से 11:10 बजे : लाभार्थी योजनाओें के बारे में फिल्म दिखाई जाएगी
11:10 से 11:40 बजे : लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया जाएगा
11:40 बजे के बाद : किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त का लोकार्पण
11:45 बजे के बाद : पीएम मोदी देशवासियों को 20 से 30 मिनट संबोधित करेंगे  

कार्यक्रम में आने वाले 100 लोगों के लिए सैंपल 
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिज पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए सोमवार को करीब सौ लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारी हैं। सचिवालय और चौड़ा मैदान में भी सैंपल लेने का दौर जारी रहा। इसके अलावा पुलिस कर्मियों के भी सैंपल लिए गए हैं। अधिकतर की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव हैं। कुछ सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। 
 

पीएम मोदी के कार्यक्रम पर बारिश का साया

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर बारिश का साया बना हुआ है। राजधानी शिमला का अधिकतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से मौसम में उमस बढ़ गई है। इससे बारिश के आसार बढ़ गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि मंगलवार को रिज मैदान, अनाडेल मैदान और जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश की भी संभावना है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मंगलवार को बारिश के आसार हैं। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में तीन जून तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed