फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   PM Modi may come to Himachal's Chamba after rain, CM Jairam gave information

Pm Modi News: मानसून के बाद हिमाचल के चंबा आ सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी, सीएम जयराम ने दी जानकारी

Fri, 17 Jun 2022 06:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jun 2022 06:26 AM IST
सार

मानसून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा में आ सकते हैं। चंबा पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेसवार्ता में यह बात कही। कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत है।

विज्ञापन
PM Modi may come to Himachal's Chamba after rain, CM Jairam gave information
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

मानसून के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंबा में आ सकते हैं। चंबा पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेसवार्ता में यह बात कही। कहा कि प्रदेश में विकास को गति देने के लिए भाजपा सरकार प्रयासरत है। कठिन भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए चंबा जिले में ज्यादा काम करने की जरूरत है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे आकांक्षी जिलों में शामिल किया है जिससे यहां पर होने वाले विकासात्मक कार्यों की केंद्र से निगरानी की जा सके। उन्होंने गुरुवार को आकांक्षी जिला चंबा की समीक्षा बैठक ली। कई पैरामीटरों पर चंबा जिले ने बेहतरीन कार्य किया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, कृषि और बागवानी के क्षेत्र में चंबा आगे बढ़ रहा है लेकिन चंबा में अभी ज्यादा काम करने की जरूरत है।

विज्ञापन


कहा कि जिला प्रशासन की ओर से चलो चंबा अभियान के जरिये पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहतरीन किया जा रहा है। अभियान के जरिये 14 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित साच पास पार करते हुए राइडर पांगी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रही चिकित्सीय और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी पर सहमति जताते हुए यहां के लिए अलग तरह से व्यवस्था करने की बात कही। कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण करवाया जा रहा है। धीरे-धीरे भवन का आधारभूत ढांचा बनता दिख रहा है। आने वाले समय में लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। 
विज्ञापन


सीएम ने अग्निपथ योजना का किया स्वागत
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर पीएम मोदी के फैसले का स्वागत है। विपक्ष इस मुद्दे को एक अलग दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहा है, इसका राजनीतिकरण करना उचित नहीं है। देशभर के युवाओं के लिए यह अवसर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed