फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Plants gave apple crop in five months in Dharogda shimla, got a price of Rs 150 per kg

शिमला: पांच महीने में पौधों ने दे दी सेब की फसल, 150 रुपये प्रति किलो मिले दाम

Tue, 06 Jul 2021 12:01 PM IST
Krishan Singh विजय खाची, अमर उजाला, सुन्नी (शिमला)
विजय खाची, अमर उजाला, सुन्नी (शिमला) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 12:01 PM IST
सार

बागवन जवाहर लाल शर्मा ने इटली से सेब के 700 रुपये के हिसाब से 300 फेदर प्लांट मंगवाए और खेतों में उनकी रोपाई की। समय-समय पर मेहनत करने के बाद महज 5 माह के भीतर उसमे 130 किलो सेब उत्पाद तैयार किया है।

विज्ञापन
Plants gave apple crop in five months in Dharogda shimla, got a price of Rs 150 per kg
पांच महीने में पौधों ने दे दी सेब की फसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण के बसंतपुर ब्लॉक के तहत धरोगड़ा पंचायत के ऐशा भमनोल के प्रगतिशील बागवन ने सेब के पांच महीने पहले पौधे रोपे और अब उसमें फसल भी तैयार कर दी है। सोमवार को बागवान के डार्क बैरोन बैरून गाला सेब को शिमला भट्ठाकुफर फल मंडी में 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से हाथों हाथ खरीदा। बागवन जवाहर लाल शर्मा ने इटली से सेब के 700 रुपये के हिसाब से 300 फेदर प्लांट मंगवाए और खेतों में उनकी रोपाई की।

विज्ञापन


समय-समय पर मेहनत करने के बाद महज 5 माह के भीतर उसमे 130 किलो सेब उत्पाद तैयार किया है। जवाहर लाल शर्मा वर्ष साल 2002 में आईटीबीपी से सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके बाद अपनी जन्मभूमि बमनोल में बागवानी शुरू की। उन्होंने बीते वर्ष नवंबर माह में ही डार्क बैरून गाला के 300 पौधे बुक करवाए। इस साल फरवरी माह में उनके पास सेब के पौधे पहुंचे और 10 से 14 फरवरी के बीच में सभी पौधों की उन्होंने रोपाई की। संवाद
विज्ञापन


आधुनिक तरीक से तैयार किया बगीचे
72 साल के इस बागवान ने सेब का नए बगीचा लगाने से पहले खेतों को जेसीबी मशीन से सीधा करवाया, उसके बाद खेतों में गड्ढे करवाकर उसमें पौधों की रोपाई की। पौधों की सिंचाई के लिए पानी की कमी होने के चलते ड्रिपिंग सिस्टम लगवाया और नमी को बरकरार रखने के लिए सेब के पास मल्चिंग शीट बिछाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह करें नया बगीचा तैयार
बागवान जवाहर लाल शर्मा ने बताया कि बगीचा तैयार करने से पहले हर बागवान खेतों की मिट्टी का परीक्षण जरूर करें। इसके साथ इस तरह बगीचों में सेब की रोपाई करें ताकि सही दिशा से पौधों को पूरी धूप मिले और सबसे जरूरी उसी वैरायटी का चयन करें जो कि उस क्षेत्र में आसानी से तैयार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed