फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Plan to start helicopter joy ride from Mandi Bharari to Bhuntar

Bilaspur: मंडी भराड़ी में जिप लाइन होगी तैयार, स्काईवॉक ब्रिज भी बनेगा

Sat, 28 Sep 2024 10:25 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 10:25 AM IST
सार

 विश्व पर्यटन दिवस पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की मौजूदगी में झील में मंडी भराड़ी के पास क्रूज का ट्रायल किया गया। मंडी भराड़ी में झील पर जिपलाइन तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन
Plan to start helicopter joy ride from Mandi Bharari to Bhuntar
डीसी बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर गोबिंदसागर झील में स्थानीय लोग और पर्यटक जल्द क्रूज और शिकारे में सफर कर प्रकृति की खूबसूरती का लुत्फ उठाएंगे। विश्व पर्यटन दिवस पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की मौजूदगी में झील में मंडी भराड़ी के पास क्रूज का ट्रायल किया गया। मंडी भराड़ी में झील पर जिपलाइन तैयार की जाएगी। स्काईवॉक ब्रिज निर्माण करने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जल्द ही झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। आने वाले समय में बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियां केरल और गोवा के तर्ज पर विकसित होंगी।
विज्ञापन





 

उपायुक्त ने गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू कराने के लिए सीएम और पर्यटन विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। कहा कि बिलासपुर की गोबिंदसागर झील में क्रूज, शिकारे व अन्य रोमांचक खेलों को शुरू कराने के लिए मुख्यमंत्री खुद गंभीर हैं। नवरात्र या फिर इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस क्रूज का शुभारंभ करेंगे। ट्रायल रन के उपरांत मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी क्रूज को पूरी तरह से तैयार करने के लिए समय लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही अक्तूबर में क्रूज की व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए रेस्तरां व अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जिले की आर्थिकी भी बढ़ेगी। सदर एसडीएम अभिषेक गर्ग, डीएसपी मदन धीमान, अजय हांडा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

बिलासपुर-भुंतर में हेलिकाप्टर सेवाएं शुरू करने पर विचार
उपायुक्त ने कहा कि गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू होने के बाद बिलासपुर से भुंतर तक हेलिकाप्टर सेवाएं शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से जिला के युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। यहां के दुकानदारों की आमदनी बढ़ेगी। महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को भी बाजार उपलब्ध होगा। क्षेत्र में बड़े स्तर पर पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से बड़े-बड़े होटल और रेस्टोरेंट विकसित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed