फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   pk Dhumal said one giving and the other only snatching govt

Hamirpur News: धूमल बोले- एक देने वाली और दूसरी केवल छीनने वाली सरकार

Fri, 10 Feb 2023 08:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Feb 2023 08:52 PM IST
सार

हमीरपुर  में आयोजित जिला भाजपा की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस सरकार में बहुत अंतर होता है। भाजपा सरकार आते ही देना शुरू कर देती है। इसके उलट कांग्रेस ने सत्ता में आकर केवल और केवल हिमाचल और यहां की जनता से छीनने का ही काम किया है।

विज्ञापन
pk Dhumal said one giving and the other only snatching govt
पूर्व मुख्यमंत्री धूमल - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा और कांग्रेस सरकार में बहुत अंतर होता है। भाजपा सरकार आते ही देना शुरू कर देती है। इसके उलट कांग्रेस ने सत्ता में आकर केवल और केवल हिमाचल और यहां की जनता से छीनने का ही काम किया है। शुक्रवार को हमीरपुर में आयोजित जिला भाजपा की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने यह बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने माना कि भले ही इस बार के चुनावों में जिले में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक और दुखद रहा है। लेकिन, यहां पार्टी का कार्यकर्ता दमदार है। जिले का कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ संघर्ष करके पहले भी आगे बढ़ा है और इस बार भी पूरे दमखम के साथ पार्टी की मजबूत वापसी करवाएगा। विरोधियों की कई सरकारें आई और कई चली गईं। भाजपा का कार्यकर्ता सदैव आगे बढ़ता रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का परिवार बढ़ा है, और पार्टी का कार्यकर्ता महत्वाकांक्षी भी बहुत होता है। हालिया चुनाव में जिनसे अपेक्षा तक भी नहीं थी, उन्होंने भी गड़बड़ की है। जिसकी पार्टी को खबर है। अब ऐसे लोग भी पार्टी से किसी भी तरह की कोई अपेक्षा ना रखें। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार देने वाली सरकार होती है। जबकि कांग्रेस की सरकारें छीनने वाली सरकार होती हैं।

विज्ञापन


यही दोनों पार्टियों में सबसे बड़ा अंतर है। 2007 में जब भाजपा सत्ता में आई तो कुर्सी पर बैठने से पहले दिहाड़ी बढ़ाने का जो वादा हमने किया था, उस दिहाड़ी को 75 से बढ़ाकर 100 रुपये किया। विशेष त्योहारों पर महिलाओं को छुट्टी और बसों में किराया माफ किया। ऐसे ही जयराम ठाकुर ने सत्ता में आते ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन में आयु सीमा का दायरा बढ़ाते हुए अधिकांश लोगों को पात्रता के दायरे में लाकर लाभ पहुंचाया। इस तरह के कई उदाहरण भाजपा की हर सरकार के हैं। लेकिन, दूसरी तरफ कांग्रेस ने सत्ता में आते ही प्रदेश के 613 संस्थान बंद कर दिए। 2002 में हमने प्रयास कर तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से प्रदेश के लिए औद्योगिक पैकेज लिया लेकिन, केंद्र में कांग्रेस की सरकार आते ही वे औद्योगिक पैकेज भी प्रदेश से छीन लिया गया। विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा हिमाचल प्रदेश को अटल सरकार ने दिया था जिसे केंद्र में कांग्रेस ने आते ही वापस छीन लिया था। मोदी सरकार ने फिर से प्रदेश का वह दर्जा बहाल करवाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 23 जनवरी 1973 को नंगल में अंब-तलवाड़ा रेल लाइन का शिलान्यास हुआ। लगभग 18 वर्षों के बाद 11 जनवरी 1991 को ऊना तक ही ट्रेन पहुंची थी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने कह दिया कि इस रेल लाइन के लिए बजट देना बंद कर दो यह ऊना तक पहुंच गई इतनी ही काफी है। 1998 में जब देश और प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब तत्कालीन रेल मंत्री नीतीश कुमार से मिलकर इस रेलवे लाइन पर काम शुरू करवाया और आज उसी रेलवे लाइन पर पूरे देश के लिए 11 ट्रेनें चलती हैं और देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन भी अंबे से शुरू करवाई गई है। इस बार के बजट में केंद्र सरकार ने प्रदेश के रेलवे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बढ़ोतरी करते हुए 1902 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। विधानसभा चुनावों की हार से मायूस हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता और छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता। कार्यकर्ता निराशा छोड़कर दृढ़ संकल्पित होकर पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए तैयार हो जाएं। अपना मन बड़ा करें और दूसरे की गलतियों को नजरअंदाज करें उन्हें माफ करना सीखें। और उससे भी ज्यादा आत्मविवेचन करें, आत्मविश्लेषण करें कि हम कहां और क्या ज्यादा कर सकते थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में हमीरपुर जिला फिर से पूरे प्रदेश के लिए मिसाल बनेगा और सबको प्रेरणा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed