फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   pk Dhumal said - Government and administration should take strict action in drug related cases.

Hamirpur: धूमल बोले- सरकार और प्रशासन को नशे से जुड़े मामलों में करनी चाहिए सख्त करवाई

Wed, 25 Oct 2023 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Oct 2023 05:36 PM IST
सार

परिधिगृह हमीरपुर में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया के माध्यम से सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि नशे से जुड़े मामलों में संलिप्त लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन
pk Dhumal said - Government and administration should take strict action in drug related cases.
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश में बढ़ते नशे और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है। परिधिगृह हमीरपुर में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया के माध्यम से सरकार और प्रशासन से आग्रह किया है कि नशे से जुड़े मामलों में संलिप्त लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। तथाकथित नशे की ओवरडोज की वजह से हुई एनआईटी हमीरपुर के छात्र की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत बड़ी घटना है। हमारी युवा पीढ़ी धीरे-धीरे इस अभिशाप के कारण समाप्त हो रही है। इसलिए सरकार, प्रशासन, समाज और अभिभावकों से यह अपील है कि बच्चों को नशेड़ी होने से बचाएं। उन्हें सही मार्गदर्शन दें। प्रदेश में जिस तरह से नशा बढ़ रहा है, वह आने वाले खतरे का संकेत है।

विज्ञापन


कहा कि प्रशासन के ध्यान में इस विषय को कई बार हम पहले भी ला चुके हैं कि सबसे बड़ा काम आज यदि प्रशासन व सरकार का है तो वह नशे के जाल को समाप्त करना है। धूमल ने कहा कि एनआईटी में हुई इस घटना के बाद प्रशासन द्वारा यह कहा गया कि कुछ घंटे के बाद ही कुछ आरोपियों को पकड़ा गया है। इसका मतलब प्रशासन की नजर में पहले से यह आरोपी लोग थे तो दुर्घटना होने का इंतजार ही क्यों किया जा रहा था? इनको पहले क्यों नहीं पकड़ा गया? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सरकार से भी यह आग्रह करते हैं कि सख्ती के साथ नशे के सौदागरों के ऊपर कार्रवाई करें तो समाज भी उनका सहयोग करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed