फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PET scan facility in AIIMS Bilaspur from next year, patients will get relief from going to PGI

Himachal News: एम्स बिलासपुर में अगले साल से पैट स्कैन की सुविधा, मरीजों को पीजीआई जाने से मिलेगी राहत

Tue, 31 Oct 2023 11:06 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Oct 2023 11:06 AM IST
सार

एम्स प्रबंधन की मानें तो अगले साल मई-अगस्त के बीच में पैट स्कैन से मरीजों की जांच शुरू हो जाएगी। इससे कैंसर के मरीजों को अतिरिक्त सुविधा मिल जाएगी। 

विज्ञापन
PET scan facility in AIIMS Bilaspur from next year, patients will get relief from going to PGI
एम्स बिलासपुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में कैंसर के मरीजों की सुविधा के लिए पैट सीटी स्कैन मशीन लगा जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अगले छह से नौ महीने में मरीजों को पैट स्कैन (पोजिट्रोन एमिशन ट्रोमोग्राफी) की सुविधा मिलने लगेगी। प्रदेश के लोगों को यह सुविधा देने वाला एम्स पहला स्वास्थ्य संस्थान होगा। यहां पैट स्कैन की सुविधा कम दरों पर मिलेगी। बड़ी बात यह है कि मरीजों को चंडीगढ़ का रुख भी नहीं करना पड़ेगा। एम्स प्रबंधन की मानें तो अगले साल मई-अगस्त के बीच में पैट स्कैन से मरीजों की जांच शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इससे कैंसर के मरीजों को अतिरिक्त सुविधा मिल जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार प्रारंभिक चरण में एमआरआई की तुलना में पैट स्कैन से अच्छा परिणाम मिलता है। शरीर के किस अंग और हिस्से में ट्यूमर की गांठ है, जांच में पता चल जाएगा। मेडिकल की भाषा में कहें तो कैंसर का बायोलॉजिकल कारण जांच से पता चल जाता है। इससे चिकित्सकों के लिए इलाज करने में आसानी होती है। निजी अस्पतालों में एक बार जांच के 10 से 25 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं। पीजीआई चंडीगढ़ में पेट स्कैन 8500 रुपये में किया जाता है। गले और कमर के स्कैन के दाम अलग-अलग हैं। पीजीआई में पैट स्कैन के लिए मरीज को जरूरी इंजेक्शन अलग से लाने पड़ते हैं। एम्स बिलासपुर में सुविधा शुरू होने के बाद लोगों को पीजीआई आने-जाने के खर्च से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


 

इसलिए कराया जाता है पैट स्कैन

पैट स्कैन डॉक्टर को कैंसर के लिए सबसे बेहतर इलाज का चयन करने में मदद करता है। यह भी बताता है कि उपचार कितने अच्छे से काम कर रहा है। पैट स्कैन यह देखने के लिए भी किया जा सकता है कि क्या ट्यूमर को निकालने के लिए सर्जरी की जा सकती है या नहीं। पैट स्कैन का इस्तेमाल यह देखने के लिए भी किया जाता है कि कैंसर कितना गंभीर है और क्या शरीर के अन्य भागों में भी फैल गया है।

 

बिलासपुर एम्स में पैट स्कैन की सुविधा छह से नौ माह में शुरू होगी। इसका कैंसर के रोगियों को बेहतर लाभ मिलेगा। प्रदेश के लोगों को पैट स्कैन कराने के लिए अभी पीजीआई चंडीगढ़ जाना पड़ता है, लेकिन अगले साल एम्स में सुविधा शुरू होने से उन्हें बाहर का रुख नहीं करना पड़ेगा। डॉ. निधि पुरी, पीआरओ एम्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed