{"_id":"64f47f07d228cee4e70d3133","slug":"parwanoo-industrial-area-power-cut-for-29-hours-due-to-technical-fault-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्युत पैनल में धमाका, कामली और खड़ीन के उद्योगों में 29 घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्युत पैनल में धमाका, कामली और खड़ीन के उद्योगों में 29 घंटे बिजली गुल
Sun, 03 Sep 2023 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, परवाणू (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Sep 2023 06:12 PM IST
सार
परवाणू में शनिवार दोपहर 12:00 बजे विद्युत सब-स्टेशन के पैनल में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
सब स्टेशन में पैनल की मरम्मत करते कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के विद्युत सब स्टेशन के पैनल में धमाका होने से कई क्षेत्रों में 29 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे उद्योगों को भी करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। वहीं उद्योगों में शनिवार और रविवार को जनरेटर के सहारे काम चलाया गया। कामली और खड़ीन क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयां ज्यादा प्रभावित हुई हैं। परवाणू में 10 तो बनासर में 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति के बिना लोगों को रहना पड़ा। इससे दुकानदारों को भी खासा नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति न होने से रोजमर्रा का सामान दूध, दही और मक्खन अधिक गर्मी के कारण खराब हो गया। वहीं विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए सब स्टेशन की टीम के साथ चंडीगढ़ और सोलन विद्युत बोर्ड की टीमें रविवार शाम 4:45 बजे तक जुटी रहीं। जानकारी के मुताबिक परवाणू में शनिवार दोपहर 12:00 बजे विद्युत सब-स्टेशन के पैनल में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ब्लास्ट होने के बाद टीमों ने तुरंत बिजली को बहाल करने का कार्य किया।
विज्ञापन
परवाणू क्षेत्र में 10 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। जबकि बनासर क्षेत्र के लिए रविवार को करीब 24 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। लेकिन खड़ीन और कामली क्षेत्र के लिए टीमें शाम तक डटी रहीं। शाम करीब 4:30 बजे कामली क्षेत्र के गांव में आपूर्ति बहाल की गई। इस क्षेत्र में उद्योग अधिक होने के कारण काफी नुकसान हुआ है। उधर, खड़ीन उद्योग एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि इस क्षेत्र में शनिवार को लगभग 12:00 बजे से बिजली बंद होने से काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
शिकायत कक्ष में नहीं उठाता कोई फोन
लोगों का कहना है कि बिजली बोर्ड कार्यालय के शिकायत कक्ष में कोई कर्मचारी फोन नहीं उठाता है। शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद इसके बारे में पता लगाने के लिए कई बार फोन किए गए। लेकिन बिजली गुल होने के बाद कर्मचारी भी टेलीफोन बंद कर देते हैं। इस कारण कोई सूचना नहीं मिल पाती है।
शनिवार को सब स्टेशन के पैनल में ब्लास्ट हो गया। इस कारण परवाणू, कामली, खड़ीन और बनासर क्षेत्र के फीडर ठप हो गए। परवाणू के कुछ क्षेत्रों में रात को बिजली बहाल की गई। जबकि कुछ क्षेत्रों में रविवार सुबह और शाम को विद्युत आपूर्ति को बहाल किया गया। इसके लिए 30 लोगों की टीम कार्य करती रही। - ई. परविंदर सिंह , सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड परवाणू।