{"_id":"64490e8b77f6ae2f45055977","slug":"paragliding-cross-country-world-cup-in-bir-billing-in-october-2023-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paragliding: बीड़ बिलिंग घाटी में अक्तूबर में होगा पैराग्लाइडिंग का क्रॉस कंट्री वर्ल्ड कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paragliding: बीड़ बिलिंग घाटी में अक्तूबर में होगा पैराग्लाइडिंग का क्रॉस कंट्री वर्ल्ड कप
Wed, 26 Apr 2023 05:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Apr 2023 05:15 PM IST
सार
बीड़ बिलिंग घाटी में पिछले 10 वर्षों के दौरान क्रॉस कंट्री की किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता संभव नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी में 26 अक्तूबर से दो नवंबर के मध्य पैराग्लाइडिंग क्रॉस कंट्री वर्ल्ड कप होगा। पैराग्लाइडिंग के एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप की सफलता के बाद अब बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन ने खेल की सर्वोच्च संस्था पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप एसोसिएशन (पीडब्ल्यूसीए) के समक्ष आगामी अक्टूबर-नवंबर में घाटी में पैराग्लाइडिंग क्रॉस कंट्री के वर्ल्ड कप करवाने के लिए आवेदन कर दिया है और मई के अंत तक इसकी अनुमति मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
बीड़ बिलिंग घाटी में पिछले 10 वर्षों के दौरान क्रॉस कंट्री की किसी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता संभव नहीं हो सकी है और 2017 में प्रशासन ने अपने तौर पर एक राष्ट्रीय स्तर की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता करवाई थी। अक्टूबर-नवंबर का समय घाटी में लंबी दूरी की पैराग्लाइडिंग उड़ानों के लिए अनुकूल रहता है और क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए बिलिंग घाटी दुनिया में दूसरे नंबर की साइट है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर के पायलट क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तत्पर रहते हैं। अक्टूबर-नवंबर माह में पैराग्लाइडिंग क्रॉस कंट्री वर्ल्ड कप होने से पर्यटन को पंख लगने की उम्मीद है। लंबे अरसे के बाद होने वाली इस प्रतियोगिता में दुनिया के भर के खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के निदेशक अनुराग शर्मा ने बताया कि 26 अक्तूबर से दो नवंबर के मध्य पैराग्लाइडिंग क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के वर्ल्ड कप के लिए आवेदन किया गया है और अनुमति मिलने के बाद प्रदेश सरकार के सहयोग से इसे करवाया जाएगा।