Kullu: पैराग्लाडिंग करते समय गिरने से विदेशी पायलट की मौत, मनाली के मढ़ी में हुआ हादसा
पर्यटन नगरी मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल मढ़ी में पैराग्लाडिंग करते हुए गिरने से विदेशी महिला की मौत हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली के प्रमुख पर्यटन स्थल मढ़ी में पैराग्लाडिंग करते हुए गिरने से विदेशी महिला की मौत हो गई है। हादसा बुधवार को पेश आया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चेक गणराज्य मिसुर्सवा डिटा केसका मढ़ी में पैराग्लाडिंग कर रही थीं।
ये भी पढ़ें: हिमाचल: डॉक्टरों को गांवों में सेवाएं देने पर पीजी के लिए मिलेंगे पाच अंक, अदालत के आदेशों पर लागू होंगे नियम
वह खुद ही पैराग्लाइडर को उड़ा रही थी। अचानक उसका ग्लाइडर क्रेश हो गया। चोट लगने के कारण महिला को मिशन अस्पताल में लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला के परिजनों को दूतावास के माध्यम से सूचना भेजी गई है। हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है।
कुल्लू के भुट्टी गांव में पैराग्लाइडर की आपात लैंडिंग
कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के भुट्टी में एक पैराग्लाइडर ने आपात लैंडिंग की है। विदेशी पायलट ने मनाली से उड़ान भरी थी, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के चलते उसे आपात लैंडिंग ही करनी पड़ी। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई हादसा पेश नहीं आया। आपात लैंडिंग करने वाला पायलट रूस का नागरिक है। इसका एक सोशल मीडिया भी वीडियो वायरल हो रहा है।