फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Paper leak case: From where lakhs of rupees were deposited, the accused were seen changing the statement

पेपर लीक मामला: कहां से जमा हुए लाखों रुपये, संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए आरोपी

Sat, 10 Jun 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 10:36 AM IST
सार

पेपर लीक मामले में जमानत पर चल रहे आरोपी भाई और बहन गोपाल सिंह और नीतू डोगरा को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को फिर से विजिलेंस थाना हमीरपुर में पूछताछ के लिए तलब किया। 

विज्ञापन
Paper leak case: From where lakhs of rupees were deposited, the accused were seen changing the statement
पेपर लीक मामला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में जमानत पर चल रहे आरोपी भाई और बहन गोपाल सिंह और नीतू डोगरा को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को फिर से विजिलेंस थाना हमीरपुर में पूछताछ के लिए तलब किया। दोनों आरोपियों से दो घंटे तक लंबी पूछताछ हुई। जांच के दौरान एक आरोपी के खाते में जमा हुई लाखों की बड़ी रकम भी संदेह के दायरे में है। एसआईटी ने इस रकम के बारे में भी पूछताछ की, लेकिन दोनों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। दोनों बार-बार बयान बदलने का प्रयास करते रहे। ऐसे में एसआईटी को शक है कि कहीं यह राशि पेपर लीक करने के एवज में ऐंठी गई राशि तो नहीं?

विज्ञापन


पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने 11 मार्च 2023 को मामला दर्ज किया था। इसके बाद 28 अप्रैल 2023 को आरोपी भाई और बहन को एसआईटी ने हमीरपुर वार्ड नंबर सात उनके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस और न्यायिक हिरासत में रहने के बाद 24 मई को गोपाल सिंह को, जबकि 31 मई को नीतू डोगरा को जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर से जमानत मिली थी। पेपर लीक मामले की अन्य परतें खुलने के बाद दोनों को शुक्रवार को फिर से पूछताछ के लिए विजिलेंस थाना में तलब किया गया।
विज्ञापन


जेओए आईटी पेपर लीक मामले में यह लोग भी हैं नामजद
पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में एसआईटी ने निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद के अलावा दो चपरासियों किशोरी लाल, मदन लाल, उनके बेटे और भतीजे विशाल चौधरी व दिनेश कुमार, दलाल सोहन सिंह, सोहन की पत्नी शैलजा, उमा की भांजी ममता उर्फ सोनिया के खिलाफ मामला दर्ज है। दोनों चपरासी, उमा आजाद और दलाल अभी न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि अन्य को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में जमानत पर रिहा हो चुके गोपाल सिंह और नीतू डोगरा को शुक्रवार को पूछताछ के लिए विजिलेंस थाना बुलाया गया था। कुछ पैसों का लेनदेन भी जांच-पड़ताल में सामने आया है।
- राहुल नाथ, पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस, मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed