फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Paper leak case: Dalal withdraws bail application, peon canceled

HPSSC Paper Leak Case: दलाल ने वापस ली जमानत अर्जी, चपरासी की रद्द

Fri, 05 May 2023 11:49 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 May 2023 11:49 AM IST
सार

भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की तीन विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में नामजद दलाल सोहन सिंह ने गुरुवार को न्यायालय से अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली। 

विज्ञापन
Paper leak case: Dalal withdraws bail application, peon canceled
भंग हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की तीन विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में नामजद दलाल सोहन सिंह ने गुरुवार को न्यायालय से अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली। दलाल के खिलाफ पूर्व में कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर ऑडिटर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक करने पर विजिलेंस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज हुआ था। अब दलाल की धर्मपत्नी भी पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं। पत्नी को भी दलाल ने ही भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाया था।इसके चलते एसआईटी ने अब दलाल सोहन सिंह को जेओए आईटी भर्ती परीक्षा मामले में भी नामजद किया है। एसआईटी बहुत जल्द न्यायालय में सोहन सिंह की न्यायिक हिरासत को पुलिस हिरासत में तबदील करने की अर्जी लगाने वाली है। इसके चलते सोहन सिंह ने वीरवार को अपनी जमानत अर्जी वापस ले ली।

विज्ञापन


उधर, भंग हो चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के चपरासी किशोरी लाल की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने जमानत पर रिहा करने से इंकार कर दिया। क्योंकि एसआईटी ने इस मामले में जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा। किशोरी लाल के खिलाफ भी जेओए आईटी भर्ती परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट्स से छेड़छाड़ का आरोप है। एक अन्य आरोपी चपरासी मदन लाल की जमानत भी गत दिवस न्यायालय रद्द कर चुका है। अब यह दोनों चपरासी न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन


पूर्व सचिव एवं आरोपी एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर की न्यायिक हिरासत जिला सत्र न्यायालय ने अब 17 मई तक बढ़ा दी है। जबकि पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी उमा आजाद के पड़ोसी भाई-बहन गोपाल और नीतू की पुलिस हिरासत वीरवार को खत्म होने पर इन दोनों को एसआईटी ने फिर से न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को 17 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिस तरह से एसआईटी आए दिन नए खुलासे कर रही है, उससे जाहिर है कि भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले की आंच अब नौकशाह और कुछ राजनेताओं पर भी आने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed