{"_id":"5fe047cd8ebc3e3c92661cc9","slug":"panchayat-and-local-body-election-himachal-pradesh-evm-machine-and-stamp-sanitized-before-voting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत-निकाय चुनाव में वोट डालने से पहले हर बार सैनिटाइज होगी मुहर-ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत-निकाय चुनाव में वोट डालने से पहले हर बार सैनिटाइज होगी मुहर-ईवीएम
Mon, 21 Dec 2020 12:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Dec 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पंचायत और शहरी निकायों के चुनाव में मतदान के दौरान बैलेट पेपर पर वोट देने से पहले मुहर और नगर निकायों में ईवीएम सैनिटाइज की जाएंगी। इसके बाद ही वोटरों को मतदान करने दिया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव कोरोना काल में करवा रहा है। इसे देखते हुए आयोग कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।
विज्ञापन
आयोग के सामने कोरोना संक्रमण से बचाव की सबसे बड़ी चुनौती है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोग चुनाव कराने से पहले हर कदम सोच-समझकर उठाना चाहता है, जिससे मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी से बचा सके। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में इस बार 54 लाख से अधिक वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
चुनाव के अधिकारियों के अनुसार मतदान से पहले मतदान केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा। मतदान करने वाले फेस मास्क पहने मतदाताओं को एंट्री दी जाएगी। उनके हाथ भी सैनिटाइज करवाए जाएंगे। थर्मल स्क्रीनिंग से मतदाताओं का तापमान जांचने के बाद ही उन्हें मतदान करने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मतदान करने के लिए इस्तेमाल होने वाली मुहर पहले सैनिटाइज की जाएगी, उसके बाद ही मतदाता मतपत्र पर मुहर लगाकर इसे मतपेटी में डालेगा। मतगणना के दौरान भी सतर्कता बरती जाएगी।
बताते हैं कि होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित वोटरों को शाम चार बजे के बाद एक घंटे तक वोट देने की अनुमति होगी। ऐसे वोटरों को भी मास्क पहनकर आना होगा और दस्ताने मतदान केंद्र में दिए जाएंगे। पीपीई किट पहने स्वास्थ्य कर्मी ऐसे वोटरों को मतदान केंद्र में लेकर जाएंगे और फिर मतदान कर सकेंगे।