फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Outsourcing in Himachal may prevent recruitment, the minister said in vidhansabha

हिमाचल में बंद हो सकती हैं आउटसोर्स पर भर्तियां, मंत्री ने ये कहा

Thu, 12 Dec 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन(धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन(धर्मशाला) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Outsourcing in Himachal may prevent recruitment, the minister said in vidhansabha
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल विधानसभा शीत सत्र के चौथे दिन सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स भर्ती प्रथा को बंद करने की दिशा में योजना बना रही है। 

विज्ञापन


विपक्ष सरकार को आईपीएच विभाग की पेयजल योजनाओं में काम कर रहे अप्रशिक्षित कर्मचारियों या आउटसोर्स भर्ती पर घेरने की फिराक में था, लेकिन कांग्रेस खुद ही घिर गई।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने आउटसोर्स भर्ती को बंद करने की बात कही, तो मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जवाब दिया कि आपकी सरकार ने आउटसोर्स की प्रथा शुरू की थी। उस समय आपको ठीक लगी और आज आप आउटसोर्स भर्ती को बंद करने की बात कर रहे हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, स्पीकर डॉ. राजीव बिंदल ने भी इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष की ओर इशारा कर चुटकी की कि आप अच्छा काम शुरू कर गए हैं तो यह यही कह रहे हैं। बिंदल ने यह बात मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की ओर से इस बारे में तंज कसने के बाद कही।

जगत सिंह ने कहा- संक्षिप्त में जवाब दें

आईपीएच विभाग की स्कीमों पर जब मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का जवाब लंबा खिंचता नजर आया तो इस पर किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी बोले कि मंत्री जवाब को संक्षिप्त करें जिससे दूसरे सवाल भी पूछे जा सकें। इस पर मंत्री महेंद्र सिंह ने कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर और माकपा विधायक राकेश सिंघा की ओर इशारा कर कहा कि संक्षेप में बताना है या नहीं, इस बारे में वह पहले रामलाल ठाकुर और राकेश सिंघा से पूछें, जिन्होंने सवाल किया है। इस पर जगत सिंह नेगी मुस्कराते हुए बैठ गए और मंत्री बोलते रहे।

खनन लीज देने पर भी घिरे नेता प्रतिपक्ष
स्वां नदी के अवैध खनन के मामले पर भी नेता प्रतिपक्ष घिर गए। उन्होंने स्वां नदी में हो रहे अवैध खनन पर सरकार का घेरा लेकिन उद्योग मंत्री ने कहा कि ऊना जिला में वर्तमान में 91 लीज पट्टे स्वीकृत हैं, जिसमें से 78 पूर्व सरकार अर्थात मुकेश अग्निहोत्री के उद्योग मंत्री के कार्यकाल में मंजूर हुए हैं। जबकि इस सरकार ने दो साल में 13 लीज स्वीकृत की है। जिस पर अग्निहोत्री ने कहा कि ठीक है, हमने लीज को मंजूरी दी है, लेकिन अब आप उन्हें कैंसल कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed