फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   orange and yellow alert for rain and snowfall on 23 march 2021

चेतावनी के बीच बर्फबारी और बारिश, कल भी प्रदेश में बादल बरसने का है अलर्ट

Mon, 22 Mar 2021 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Mar 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
orange and yellow alert for rain and snowfall on 23 march 2021
राजधानी शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को येलो और ऑरेंज अलर्ट के बीच कई जगह बर्फबारी और बारिश हुई। बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा वाहनों के लिए बंद हो गए हैं। रोहतांग दर्रा में 50, कोकसर में 25, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रा में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। मैदानी इलाकों में भी बादल बरसे लेकिन गेहूं के लिए नमी पर्याप्त नहीं हो सकी। बिलासपुर में अंधड़ से नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मंगलवार को भी प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अटल टनल रोहतांग पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद हो गई है। रविवार रात से हो रही बर्फबारी से लाहौल घाटी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अटल टनल रोहतांग के साथ हाईवे 305 पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सोमवार को मैक्लोडगंज के विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


नुरपुर, शाहपुर, रैत, गगल, पालमपुर, बैजनाथ, भवारना, थुरल, नगरोटा बगवां, देहरा कांगड़ा, ज्वालामुखी और धर्मशाला के आसपास क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। रामपुर, रोहडू, आनी और किन्नौर में भी बारिश का दौर जारी रहा। किन्नौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की मणिमहेश, कुगति, चौविया, सुप्पा, बडगाम, तुंदाह, घटौर, क्वांरसी और जालसू चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों में बारिश जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को अचानक तेज बारिश व अंधड़ से मंडी के पड्डल मेला मैदान में व्यापारियों की टीन से बनी छतें उड़ गईं। लोहे की पाइपों के उखड़ने व टीन उड़ने से दुकानों के अंदर पानी पसरने से व्यापारियों का सामान खराब हो गया। बिलासपुर में अंधड़ ने खूब तबाही मचाई। जिला अस्पताल की गायनी ओपीडी के दरवाजे पर सफेदे का पेड़ गिर गया। नलवाड़ी मेले में कुश्ती के लिए लगा पंडाल भी अंधड़ में गिर गया। एडीएम आवास के बाहर कोर्ट रोड पर भी खड़ी गाड़ी पर पेड़ गिर गया।


लुहणु मैदान में कुश्ती प्रतियोगिता के लिए लगाया गया पंडाल भी गिर गया। शाहतलाई में अंधड़ से किसानों की करीब 80 फीसदी फसल प्रभावित हुई है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर में बूंदाबांदी ही हुई। राजधानी शिमला में दोपहर तक बादल जमकर बरसे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 24 मार्च तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। 25 से मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed