{"_id":"64c60d72ab8330ef82066a64","slug":"ops-employees-contribution-will-be-deposited-in-different-accounts-now-the-confusion-is-over-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"OPS in Himachal: अलग-अलग खातों में जमा होगा कर्मियों का अंशदान, असमंजस खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
OPS in Himachal: अलग-अलग खातों में जमा होगा कर्मियों का अंशदान, असमंजस खत्म
Sun, 30 Jul 2023 12:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:43 PM IST
सार
पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के तहत लाए गए कर्मचारियों का असमंजस अब खत्म हो गया है।
इन कर्मचारियों का सरकारी अंशदान अलग-अलग खातों में जमा होगा।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के तहत लाए गए कर्मचारियों का असमंजस अब खत्म हो गया है। इन कर्मचारियों का सरकारी अंशदान अलग-अलग खातों में जमा होगा। प्रधान सचिव वित्त मनीष गर्ग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को एक पत्र भेजा है। राज्य में ओपीएस को लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके लिए कर्मचारियों को सरकारी अंशदान और इसका लाभांश प्रदेश सरकार के पास वापस जमा करने की शर्त रखी गई है, लेकिन इसे कहां जमा किया जाना है, इस बारे में स्थिति साफ नहीं थी। अब इसे स्पष्ट कर दिया गया है। इसके लिए कोषागारों में अलग-अलग हेड तय किए जा चुके हैं। इनमें सरकारी अंशदान के तहत भी अलग-अलग तरह के बजट के लिए भिन्न-भिन्न हेड तय किए गए हैं। ऐसा ही लाभांश का बजट जमा करने के लिए भी किया गया है।
विज्ञापन
पीएफआरडीए के पास जमा है सरकारी अंशदान और लाभांश
सरकारी अंशदान और लाभांश केंद्र सरकार के पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण के पास जमा है। नई पेंशन प्रणाली के तरह कर्मचारियों के लिए इसे जमा करने की शर्त रखी गई है। सेवानिवृत्ति के बाद इसे जमा करने पर ही पुरानी पेंशन देय होगी।
विज्ञापन